आज रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे। सोशल मीडिया पर कपल की कई पिक्चर्स और वीडियो सामने आ चुके हैं। रकुल और जैकी की शादी के लिए बाराती पहुंच चुके हैं। परिवार के अलावा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस शादी का हिस्सा बनने के लिए गोवा पहुंच चुके हैं। खबर है कि रकुल और जैकी दो बार शादी करेंगे।
Rakul preet – Jacky Bhagani wedding: बी टाउन के लवली कपल रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) अब से कुछ ही देर में ऑफिशियली एक दूसरे के हो जाएंगे। कपल गोवा के रॉयल होटल में सात फेरे लेगा। इस शाही शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे पहुंच चुके हैं। वहीं, ऐसी चर्चा है कि रकुल और जैकी एक नहीं, दो ट्रेडिशन से शादी करेंगे।

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी में परिवार के अलावा बी टाउन सेलिब्रिटीज का जमावड़ा देखने को मिलेगा। लव मैरिज कर रहा यह कपल दो रीति-रिवाज से शादी करेगा। आज यानी 21 फरवरी की सुबह होने वाली दुल्हन की चूड़ा सेरेमनी होगी। प्री-वेडिंग के सारे फंक्शन को पूरा करने के बाद कपल दोपहर 3.30 बजे के बाद सात फेरे लेगा। इनकी शादी काफी अलग और हटके होने वाली है।
दो रीति-रिवाज से शादी करेंगे रकुल और जैकी

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, कपल पंजाबी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी करेगा। रकुल पंजाबी हैं। ऐसे में इनकी शादी ‘आनंद कारज’ (पंजाबी रीति रिवाज) से होगी। वहीं, जैकी सिंधी फैमिली से हैं, तो पंजाबी वेडिंग के साथ ही कपल सिंधी रीति-रिवाजों के साथ भी शादी करेगा। यानी कि तीन फेरे दुल्हन लेगी और फिर बाकी के फेरे दूल्हे पूरा करेगा। हर फेरे का अलग महत्व होता है। शादी के बाद कपल मेहमानों के लिए आफ्टर पार्टी का भी आयोजन करेगा।
https://www.instagram.com/reel/C3kdtIHSXXM/?igsh=eW0zcjY1ZWpjcmQ5
कड़े नियमों के बीच संपन्न होगी शादी
रकुल और जैकी अपनी शादी को पूरी तरह से प्राइवेट रखना चाहते हैं। वह एक्सक्लूजिव फोटोज को खुद ही शेयर करेंगे। इसलिए मेहमानों को फोन का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी। उनके फोन सिक्योरिटी गार्ड द्वारा कलेक्ट कर लिए जाएंगे।





