
विराट कोहली और पैट कमिंस के बीच मुकाबले से पहले बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें कोहली सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान से कहते हैं- तुम बहुत बढ़िया हो…
IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस से मजाकिया लहजे में कुछ कहा जो वायरल हो गया. गुरुवार को दोनों टीमों के बीच मुकाबला है. और इसकी पूर्व संध्या पर कोहली की पैट कमिंस से बात वायरल हो गई है.
गुरुवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मुकाबला होगा. इससे पहले दोनों के बीच बेंगलुरु में मैच हुआ था जिसमें हैदराबाद की टीम ने 287 रन का बड़ा स्कोर बनाया था. इस मैच को उसने 25 रन से जीता था.
इस वीडियो में दिख रहा है कि कोहली नेट्स के बाद मैदान पर बैठे हैं. इसी समय कमिंस उनके पास आते हैं और कहते हैं- ‘कोच कह रहे थे कि मैं उस विकेट को सपाट दिखा रहा था. मैंने बस यही सुना.’
The crossover we all love to see 🤩 pic.twitter.com/nLlDlUcH7E
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 24, 2024
इसके बाद कोहली जवाब देते हैं- ‘तुम बहुत बढ़िया हो, पैट.’
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने भी कोहली और कमिंस की बातचीत का यह वीडियो साझा किया है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस समय अंक तालिका में सबसे नीचे है. उसे अगर टूर्नमेंट में आगे जाना है तो उसे अपने बचे सभी मैच जीतने होंगे. प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदें यूं तो बहुत कम हैं लेकिन लगातार मैच जीतकर अगर बाकी समीकरण उसके पक्ष में आते हैं तो वह प्लेऑफ में पहुंच सकती है.
"You're too good, Pat" 😅
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 24, 2024
No 🤫 needed! A bit of banter ahead of our game tomorrow. 😬
This is Royal Challenge presents RCB Shorts. #PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2024 #ChooseBold pic.twitter.com/n8wegdTjUt
वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की स्थिति बहुत अच्छी है. उसके बल्लेबाज बहुत आक्रामक अंदाज में खेल रहे हैं. उसने सात में से पांच मैच जीते हैं.




