राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया का नया हेड कोच बनने का गौतम गंभीर ने कैसे किया था फैसला, विराट कोहली के सामने इंटरव्यू में खोला राज.
Virat Kohli- Gautam Gambhir Equation: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के साथ ही टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो गया था. द्रविड़ के बाद आईपीएल 2024 सीजन में केकेआर को गौतम गंभीर ने अपनी मेंटोरशिप में चैंपियन बनाया. जिसके बाद ही गंभीर का नाम टीम इंडिया के हेड कोच की रेस में सबसे आगे चल रहा था और उन्होंने ये जिम्मेदारी संभाली. गंभीर की कोचिंग में अब टीम इंडिया पहली बार बांग्लादेश के सामने टेस्ट क्रिकेट खेलने उतरेगी. इससे पहले विराट कोहली के साथ इंटरव्यू में गंभीर ने बताया कि कैसे उन्होंने कोच बनने का फैसला किया.
गौतम गंभीर ने कोच बनने का फैसला कैसे किया

गौतम गंभीर ने बीसीसीआई के द्वारा जारी किए वीडियो में विराट कोहली के टीम इंडिया का कोच बनने के सवाल का जवाब देते हुए कहा,
‘मैंने टीम इंडिया का कोच बनने के बारे में कभी नहीं सोचा था. यहां तक कि कोच बनने के कुछ महीने पहले तक भी मैंने इसके बारे में सोचा नहीं था. लेकिन अब फिर से टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में आना और अलग तरह के रोल में देश को रीप्रेजेंट करना एक अलग तरह का चैलेंज है. अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी है, फिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 और बाद में साल 2027 वनडे वर्ल्ड कप है. इसलिए कभी-कभी आप खुद को चैलेंज करते हैं और आगे बढ़ते हैं. यही कारण है कि मैंने सोचा कि मैं ये कर सकता हूं. क्योंकि मेरी दो छोटी बच्चियां हैं और फैमिली से करीब 10 महीने तक दूर रहना आसान नहीं होता है. लेकिन बिना फैमिली सपोर्ट के आप कुछ नहीं कर सकते हैं.
A Very Special Interview 🙌
— BCCI (@BCCI) September 18, 2024
Stay tuned for a deep insight on how great cricketing minds operate. #TeamIndia’s Head Coach @GautamGambhir and @imVkohli come together in a never-seen-before freewheeling chat.
You do not want to miss this! Shortly on https://t.co/Z3MPyeKtDz pic.twitter.com/dQ21iOPoLy
गंभीर करेंगे टेस्ट क्रिकेट में आगाज
बता दें कि भारत की साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप और साल 2011 की वनडे वर्ल्ड जीत में गौतम गंभीर का अहम योगदान रहा था. भारत के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी गंभीर अब टीम इंडिया के नए हेड कोच बन चुके हैं. उनका प्रमुख मकसद न सिर्फ मजबूत टीम इंडिया का निर्माण करना है बल्कि भारत को आगामी आईसीसी टूर्नामेंट में जीत दिलाना भी है. इसका आगाज श्रीलंका दौरे से हो चुका है और अब गंभीर पहली बार टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के कोच के तौरपर नजर आएंगे.





