रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर सितारे अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए ऐसा करने वाले शख्स के खिलाफ लीगल एक्शन की डीमांड कर रहे हैं। अब हाल ही में रश्मिका के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा उनके सपोर्ट में सामने आए और उन्होंने इस मॉर्फ्ड वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
Rashmika Mandanna Deep Fake Video: एनिमल एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी डीपफेक वीडियो को देखने के बाद सितारों से लेकर फैंस तक हर कोई अपना गुस्सा व्यक्त कर रहा है। दरअसल कुछ दिनों पहले रश्मिका मंदाना का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनके चेहरे को किसी अन्य महिला की बॉडी के साथ मॉर्फ्ड किया गया था।
इस वीडियो को देखने के बाद रश्मिका के ऑनस्क्रीन पिता का किरदार निभा चुके अमिताभ बच्चन ने शख्स के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की डिमांड की थी। बिग बी के बाद अब रश्मिका (Rashmika Mandanna)के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा ने डीपफेक वीडियो पर अपना गुस्सा व्यक्त किया है।
ऐसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए- विजय देवरकोंडा
विजय देवरकोंडा ने कथित गर्लफ्रेंड रश्मिका के सपोर्ट में सामने आकर अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक आर्टिकल शयेर किया है। रश्मिका मंदाना की मॉर्फ्ड वीडियो पर अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए विजय ने ऐसा करने वाले शख्स के लिए सजा की डिमांड की, ताकि महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।
उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर आर्टिकल की फोटो शेयर की, जिसमें सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स कंपनी को सरकार की तरफ से हटाने के एडवाइजरी जारी की गयी थी। इस आर्टिकल को शेयर करते हुए विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda) ने लिखा,

“ये भविष्य के लिए बहुत ही जरूरी है। ऐसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए। यहां तक कि साइबर विंग के बार में भी लोगों को ज्यादा से ज्यादा पता होना चाहिए, ताकि फोटोज-वीडियो को मॉर्फ्ड करने वाले लोगों को तुरंत पकड़कर सजा दी जा सके, तभी लोग खुद को सिक्योर महसूस कर पाएंगे”।
ईशान खट्टर-चैतन्य अक्किनेनी ने भी किया रश्मिका का समर्थन
It’s truly disheartening to see how technology is being misused and the thought of what this can progress to in the future is even scarier.
— chaitanya akkineni (@chay_akkineni) November 6, 2023
Action has to be taken and some kind of law has to be enforced to protect people who have and will be a victim to this .Strength to you. https://t.co/IKIiEJtkSx
इससे पहले ईशान खट्टर ने एक बातचीत के दौरान ये कहा था कि, “मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। मुझे नहीं लगता ये डीपफेक वीडियो कूल है। किसी की परमिशन के बिना ये सब करना सही है”।
चैतन्य अक्किनेनी ने , “ये देखकर बहुत ही दुःख होता है कि किस तरह से टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है, जिस तरह से ये हो रहा है, भविष्य में ये चीजें और भी खतरनाक मोड़ ले सकती हैं। लोगों को इससे बचाने के लिए किसी तरह का कानून बनना चाहिए और ऐसा करने वालों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए”।





