Dunki: कॉफी विद करण सीजन 8 एक और मजेदार एपिसोड के साथ छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाला है. इस एपिसोड में विक्की कौशल और कियारा अडवाणी चीफ गेस्ट के रुप में शो में एंट्री करने जा रहे हैं. वहीं शो के दौरान विक्की कौशल ने शाहरुख के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी (Dunki) से जुड़े भी कई खुलासे किए हैं.
शाहरुख ने की विक्की की तारीफ
कॉफी विद करण के सातवें एपिसोड में विक्की कौशल और कियारा अडवाणी की जोड़ी शिरकत करती नजर आ रही है. वहीं शो के दौरान होस्ट करण जौहर ने बताया कि, शाहरुख विक्की की काफी तारीफ करते हैं और उन्होंने डंकी को विक्की की अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस करार दिया है. जिसके रिएक्शन में विक्की कौशल ने शाहरुख की एक्टिंग स्किल्स को फैंस के साथ साझा किया है.

शाहरुख से बहुत कुछ सीखा
करण की बात पर रिएक्ट करते हुए विक्की कौशल ने शाहरुख खान की जमकर तारीफ की है. विक्की ने बताया कि, डंकी में उनके साथ काम करके समझ आया कि लोग उन्हें बॉलीवुड का बादशाह क्यों कहते हैं. क्योंकि शाहरुख हर फिल्म में जी तोड़ मेहनत करते हैं. जैसे वो उनकी पहली फिल्म हो.
इस बारे में बात करते हुए विक्की कौशल कहते हैं कि, वो सचमुच बादशाह हैं. वो हर फिल्म में अपनी पहली फिल्म जितनी मेहनत करते हैं. उनसे मिलने के बाद मुझे पता चला कि मैं उनके मुकाबले कुछ भी नहीं हूं. वो हर चीज में अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करते हैं. उन्हें ना सिर्फ अपनी बल्कि फ्रेम में मौजूद हर एक्टर की लाइनें याद रहती हैं.

विक्की ने शेयर किया सेट का किस्सा
करण के चैट शो में विक्की कौशल ने डंकी के सेट का एक मजेदार किस्सा भी साझा किया है. विक्की कौशल ने बताया कि, शूट के दौरान शाहरुख को अचानक किसी जरुरी काम से दिल्ली जाना पड़ गया था. ऐसे में हमने उनके बॉडी डबल के साथ उस सीन की शूटिंग पूरी कर ली. मगर शूट खत्म होने के बाद मुझे शाहरुख का फोन आया कि हमें वो सीन फिर से करना है. मैं सेट पर नहीं था. इसलिए उसको रियल तरीके से शूट करना जरुरी है. तब मैंने उनसे कहा कि, हमने शूट पूरा कर लिया है. लेकिन उनकी जिद थी कि मैं खुद उस सीन को करना चाहता हूं. तब मैंने उनसे एक बार वो सीन देखने के गुजारिश की. जब उन्होंने सीन देखा तब उन्हें यकीन हुआ कि वो ठीक से शूट हुआ है और उसे दोबारा करने की आवश्यकता नहीं है.

डंकी फिल्म
बॉक्स ऑफिस की मच अवेटेड फिल्म डंकी की बात करें तो ये फिल्म क्रिसमस से पहले 21 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. वहीं राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में शाहरुख खान और तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म में विक्की कौशल, बमन ईरानी और विक्रम कोचर मुख्य भूमिका निभाएंगे.





