Urvashi Rautela: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर किसी ना किसी वजह से सूर्खियां बटोरती हैं. वहीं उर्वशी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और हर छोटी-बड़ी अपडेट फैंस के साथ शेयर करती नजर आती हैं. इसी कड़ी में उर्वशी ने असम के कामाख्या मंदिर से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
उर्वशी ने किए दर्शन
दरअसल उर्वशी रौतेला असम के गुवाहटी में स्थित कामाख्या देवी के दर्शन करने पहुंची थीं. इस दौरान उर्वशी ने मंदिर में अनुष्ठान भी किया. कामाख्या देवी को देश के सबसे प्राचीन मंदिर में गिना जाता है. वहीं इस मंदिर का बेहद खास महत्व है. ऐसे में उर्वशी रौतेला को मंदिर में पूजा-अर्चना करते देखा गया है.

उर्वशी ने शेयर की तस्वीरें
उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंदिर की तस्वीरें भी साझा की हैं. इस दौरान उर्वशी पीले रंग के कपड़ों में नजर आ रही हैं. वहीं उर्वशी ने लाल रंग की चुन्नी भी ओढ़ी है. इसके अलावा उर्वशी के माथे पर टीका भी लगा है. वहीं डार्क मेकअप और खुले बालों के साथ उन्होंने अपने लुक को कम्प्लीट किया है. ऐसे में नए साल के आगाज से पहले उर्वशी को माता कामाख्या देवी से आशीर्वाद लेता देखकर फैंस भी काफी खुश हैं.

वर्ल्ड कप में बोटरीं सूर्खियां
उर्वशी रौतेला ICC वर्ल्ड कप 2023 के दौरान काफी चर्चा में रहीं थीं. जहां वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ उर्वशी का फोटोशूट जमकर वायरल हुआ था. तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर मिशेल को वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर पैर रखने के लिए उर्वशी ने खूब लताड़ लगाई थी.





