Yami Gautam: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम अपनी अपकमिंग फिल्म आर्टिकल 370 को लेकर सूर्खियां बटोर रही हैं. हालांकि यामी (Yami Gautam) के फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है. जो यामी के प्रोफेशनल करियर की बजाए पर्सनल लाइफ से जुड़ी है. खबरों की मानें तो यामी गौतम प्रेग्नेंट हैं और जल्दी ही एक नन्हे मेहमान को जन्म देने वाली हैं.
यामी ने किया खुलासा
यामी गौतम की प्रेग्नेंसी को लेकर पिछले काफी समय से खबरें सामने आ रही थी. मगर यामी ने इन खबरों पर चुप्पी बरकरार रखी. जिसके चलते फैंस यामी की प्रेग्नेंसी को लेकर श्योर नहीं थे. मगर अब यामी ने खुद सच्चाई बयां कर दी है. हाल ही में यामी की फिल्म आर्टिकल 370 का ट्रेलर रिलीज हुआ है. वहीं ट्रेलर लॉन्च इवेंट में यामी ने प्रेग्नेंसी की खबरों को सच बताया है. यामी का कहना है कि, वो प्रेग्नेंट हैं और बेबी के जन्म को लेकर काफी एक्साइटेड भी हैं.

कब होगी यामी की डिलिवरी
यामी गौतम की शादी को तीन साल हो चुके हैं. वहीं अब यामी बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, यामी गौतम की प्रेग्नेंसी को साढ़े पांच महीने से ज्यादा का समय हो चुका है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, यामी को जब से अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला है, तब से वह काफी खुश हैं. यामी गौतम मई के महीने में बच्चे को जन्म देने वाली हैं.
यामी की शादी
यामी गौतम को फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के सेट पर डायरेक्टर आदित्य धर से प्यार हो गया था. जिसके दोनों ने 2 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया. वहीं 4 जून 2021 को यामी और विक्की ने शादी कर ली थी. ऐसे में अब दोनों कपल्स पेरेंट्स बनने के साथ जिंदगी की नई जर्नी शुरू करने जा रहे हैं.





