Urfi Javed: इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी मॉडल और टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) से आज हर कोई वाकिफ है। वह हर दिन अपनी ड्रेसेस के साथ कुछ ना कुछ नया करके चर्चा में आ जाती हैं। इस बार फिर इस अदाकारा ने अपना बोल्ड लुक दिखाकर सभी का दिमाग घुमा दिया है। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों को देखकर सभी की निगाहें सिर्फ और सिर्फ उनके पहनावे पर पर है।
Urfi Javed ने रिवीलिंग ड्रेस में शेयर किया वीडियो, नेटिजंस ने कहा- ‘कपड़े पहने भी हैं या…’

इस बार उर्फी ने बिना काटे-पीटे ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी है। लेकिन उन्होंने अपनी ड्रेस पर ऐसी बेतुकी पेंटिंग बनवा ली, जिसे देख हर कोई हैरान हो गया। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं, उर्फी ने अपने सीने पर फीमेल ब्रेस्ट का डिजाइन प्रिंट करवाया है। उर्फी जावेद ने इस ड्रेस को पहनकर सड़क के बीच खड़े होकर बेबाकी से अपनी तस्वीरें भी क्लिक करवाईं। इस डिजाइन को देखकर सभी लोग बुरी तरह से शॉक हो गए हैं। उर्फी के इस लुक को देख नेटीजन्स उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह लताड़ रहे हैं।
कपड़े सुखाने वाली क्लिप से Urfi Javed ने बनाई ड्रेस, लोगों ने मंगा एक्ट्रेस के दर्जी का नंबर

हालांकि, उर्फी ने हर बार की तरह इस बार भी ट्रोलर्स की कोई परवाह नहीं की और वह बेबाकी से मीडिया को पोज़ देती हुईं नजर आईं। उनके इस अतरंगी अंदाज को देखने के लिए एक बार फिर सड़क पर भीड़ इकट्ठा हो गई। बता दें, उर्फी अपने अजीबोगरीब फैशन सेन्स के लिए दुनियाभर में मशहूर हो चुकी हैं। कुछ लोग उर्फी जावेद को बोल्ड और अजीबोगरीब फैशन के लिए ट्रोल करते हैं तो कुछ उनके कॉन्फिडेंस की तारीफ करते हैं लेकिन कोई भी ऐसा नहीं है जो उर्फी की बात नहीं करता है।





