Urfi Javed On Pregnancy: उर्फी जावेद अक्सर कई वजहों से न्यूज में बनी रहती हैं। इस टीवी एक्ट्रेस का अनोखा फैशन चर्चा का विषय बना रहता है। हाल ही में इस अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी ऐसी तस्वीर डाली है जिसे देखकर आप दंग रह जायेंगे। हैरानी की बात है की इस तस्वीर में उर्फी ने खुद को प्रेगनेंट भी बताया है। इस खबर ने इंटरनेट पर आग लगा दी है।

प्रेग्नेंसी का सच
हाल ही में उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है। इन तस्वीरों में उर्फी एक अजीबोगरीब आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। साथ में कैप्शन में लिखा है,” ये मेरे पीरियड का पहला दिन था। और मैं कितनी फूली हुई लग रही हूं। मैं सेमी प्रेगनेंट लग रही हूं।” उसके बाद उर्फी ने एक और फोटो शेयर की। इस फोटो के लिए उन्होंने लिखा,” खुद पर हार्ड मत हो गर्ल्स। खैर,फ्लैट पेट सिर्फ एक भ्रम है।”

ऊर्फी जावेद की अनोखी ड्रेस

बहरहाल ऊर्फी के लुक की बात करें तो उन्होंने एक अजीबोगरीब आकृति में पाइप जैसी कोई चीज ऊपर से पहन रखी है। उन्होंने एक व्हाइट बिकनी भी पहने हुए है। अपने बालों को हाई पोनी कर के एक्ट्रेस ने पोज दिया है। साथ ही ऊर्फी में हाई हील्स पहने हुए है। उर्फी जावेद ने अपने मेकअप को ग्लोसी टच के साथ साथ रेड लिपस्टिक के साथ कैरी किया है। हर बार की तरह इस बार भी उर्फी जावेद अपने अतरंगी कॉस्ट्यूम को लेकर चर्चा में एक बार फिर आ गई हैं। ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। साथ ही अपनी प्रेग्नेंसी का इस तरह एनाउसमेंट करके लोगों को चौंका दिया है। गौरतलब है की ऊर्फी जावेद प्रेग्नेंट नहीं हैं। उन्होंने लड़कियों के मेंस्ट्रुअल साइकिल में होने वाले बदलाव को दिखाने का प्रयास किया है।
एक्ट्रेस का एक्टिंग करियर
बताते चलें की उर्फी ने फैशन की दुनिया में झंडे गाड़ने से पहले कई टीवी शोज में अभिनय कर चुकी हैं। मेरी दुर्गा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, बेपनाह, बड़े भैया की दुल्हनिया,डायन, जीजी मां, कसौटी ज़िंदगी की आदि जैसे कई टीवी सीरियल में काम किया है। गौरतलब है की ऊर्फी ने बिग बॉस में भी पार्टिसिपेट किया था।



