Urfi Javed: मशहूर फैशन डिजाइनर उर्फी जावेद अपने अतरंगी कपड़ों के चलते काफी चर्चा में रहती हैं. वैसे तो उर्फी का हर फैशन सेंस सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल जाता है. मगर बीती रात उर्फी (Urfi Javed) को एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया है. जहां डेनिम ड्रेस में उर्फी के नए अंदाज ने सभी फैंस को हैरान कर दिया है.

उर्फी की डेनिम ड्रेस
गुरुवार की रात मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर पर पहुंची उर्फी जावेद ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रही थीं. इस दौरान उर्फी ने डेनिम का क्रॉप टॉप और मैचिंग शॉर्ट्स कैरी किए थे. वहीं उर्फी का कर्वी फिगर और लाइम मेकअप लुक उनपर बेहद फब रहा था. इस दौरान उर्फी ने न्यूट्रलर लिपग्लास भी लगाया था. वहीं हील्स और खुले बालों के साथ उन्होंने अपने लुक को कम्प्लीट किया था.

फोटोज हुई वायरल
उर्फी जावेद का डेनिम स्टाइल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ऐसे में कई सोशल मीडिया यूजर्स उर्फी के इस लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं. तो वहीं नॉर्मल कपड़े पहनने के कारण कुछ लोग उर्फी की टांग खींचते भी नजर आ रहे हैं. ऐसे में एक फैन ने लिखा कि, ‘नॉर्मल आउटफिट में उर्फी इज लुकिंग लाइक वॉव.’ तो एक अन्य यूजर ने लिखा कि, ‘उर्फी सही कपड़ों में…तबीयत तो ठीक है ना?’

उर्फी जावेद का वर्कफ्रंट
उर्फी जावेद छोटे पर्दे के कई शोज में शिरकत कर चुकी हैं. वहीं उन्हें असली पहचान बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 से मिली थी. हालांकि शो शुरु होने के 1 हफ्ते बाद ही उर्फी घर से बाहर हो गई थीं. उर्फी जावेद एकता कपूर की अपकमिंग फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाली हैं.





