Twinkle Khanna: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार बेशक फैंस के फेवरेट हैं. मगर उनकी बेगम ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) पति की खिंचाई करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं. ट्विंकल अक्सर पब्लिक इवेंट्स में अक्की की पोल खोलती नजर आती हैं. वहीं अब वैलेंटाइन डे पर उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है. जिससे फैंस भी ट्विंकल की बात सुनकर हैरान हो गए हैं.
आमतौर पर अक्षय और ट्विंकल के बीच गजब की केमिस्ट्री है. दोनों एक-दूसरे से काफी प्यार करते हैं. वहीं दोनों की बॉन्डिंग की भी लोग खुलकर मिसाल देते हैं. मगर हाल ही में वैलेंटाइन डे का जिक्र करते हुए ट्विंकल ने पति को सर दर्द बता दिया है. ट्विंकल का कहना है कि, शादी के कुछ सालों बाद पति बदल जाते हैं.
ट्विंकल ने वैलेंटाइन डे की बात करते हुए कहा कि, “संभव है कि वैलेंटाइन डे की शुरुआत एक एक्सपेरिमेंट के तौर पर हुई होगी. बोर्ड बैठक के कुछ सीजन में क्रिसमस के बाद ब्रिकी में आई गिरावट को देखकर बचे हुए गिफ्ट से कमाई करने का सोचा होगा.”

ट्विंकल आगे कहती हैं कि, “जिन महिलाओं की शादियों को एक दशक से ज्यादा का समय बीत चुका है. अगर आप उन महिलाओं से ये सवाल पूछेंगे कि, आपका हसबैंड आपको वैलेंटाइन डे पर क्या गिफ्ट देता है? तो उनका यही जवाब होगा कि, हमेशा की तरह सिर्फ सिर दर्द. हैरानी की बात तो ये है कि, ट्विंकल की इस लाइन पर कई महिलाओं ने भी सहमति जताई है.”
हालांकि बाद में ट्विंकल ने प्यार के महत्ता को भी स्वीकार किया है. ट्विंकल ने आगे लिखा- “प्यार वास्तव में एक ऐसी खूबसूरत चीज है. जहां एक-दूसरे की खामियों को स्वीकार करने से एक खूबसूरत मजबूत रिश्ता बनता है. चाहे फिर वो मुरझाए हुए लाल गुलाब हों या न हों.”





