बीते महीने रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। फिल्म के अभिनेताओं की जमकर तारीफ की गई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की जमकर तारीफ हुई है। उन्होंने फिल्म में कई इंटिमेट सीन भी दिए है। जिनको लेकर वह काफी सुर्खियों में आयी थी। उन्होंने हाल ही में अपनी इस फिल्म के बारे और सीन के बारे में चर्चा की। आईये जानते है उन्होंने क्या कहा।
इंटिमेट सीन जरूरी थे
तृप्ति ने हाल ही में रणबीर कपूर और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के बारे में बात की। उन्होंने कहा-जब आपके साथ एक ऐसा को-एक्टर होता है जिस पर आप भरोसा कर सकते हैं, तो काफी मदद मिलती है। इंटीमेट सीन परफॉर्म करते समय कंफर्टेबल रहना बहुत जरूरी हो जाता है। फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा, डीओपी और रणबीर कपूर ने मुझसे कहा था कि अगर सीन के दौरान आप कभी भी अनकंफर्टेबल महसूस करें, तो हमें तुरंत बताइएगा। हम उसी वक्त सुनिश्चित करेंगे कि आप कंफर्टेबल हो जाएं। रणबीर बार-बार मुझसे पूछते थे कि मैं ठीक हूं कि नहीं।

तृप्ति ने आगे कहा- यह सच में बहुत जरूरी है कि आप ऐसे माहौल में हों, जहां लोग आपकी रिस्पेक्ट करें। आपकी पसंद का ख्याल रखा जाए। आप कैसा महसूस कर रहे हैं, इस बात का भी पूरा-पूरा ख्याल रखा जाए। फिल्म में इंटीमेट सीन को बाकी सींस की तरह ही शूट किया गया था। किसी ने इस सीन के बारे में ज्यादा चर्चा नहीं की। वे इस सीन को शूटिंग के वक्त ‘बिग डील’ नहीं बनाना चाहते थे। ये सीन फिल्म में मेरी कहानी का अहम हिस्सा था। मेरी सुविधा का अच्छे से ख्याल रखा गया था।

रोल के लिए अच्छे रिस्पांस की उम्मीद नहीं थी
तृप्ति ने ये भी बताया की फिल्म की रिलीज से पहले वे काफी घबराई हुई थीं। उन्हें अपने रोल के लिए इतने अच्छे रिस्पॉन्स की उम्मीद नहीं थी। बता दें कि 29 साल की एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के पास ‘एनिमल’ के बाद दो बड़ी फिल्में हैं। उनकी एक फिल्म ‘मेरे महबूब मेरे सनम’ है और दूसरी ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ है





