
इंडियन प्रीमियर लीग के 30वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खतरनाक ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 39 गेंदों पर शतक लगाकर कई रिकॉर्ड (Record) ध्वस्त कर दिए।
SRH vs RCB: ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर बल्लेबाज ट्रेविस हेड (Travis Head) ने बेंगलुरु के खिलाफ 41 गेंदों पर 9 चौके और 8 छक्के की मदद से तूफानी 102 रनों की पारी खेली। हेड ने आईपीएल इतिहास की चौथी सबसे तेज शतकीय पारी खेली। उनसे पहले आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम दर्ज है जिन्होंने ने केवल 30 गेंदों पर ही शतक लगाया था। हेड का आईपीएल क्रिकेट करियर का ये पहला शतक भी रहा।
ट्रेविस हेड की कड़ी मेहनत
वहीं इस बात पर कोई आशंका नहीं हैं की मेहनत और हिम्मत लगातार करने से आप जीत हासिल कर सकते हैं। इस वीडियो में आप देखेंगे कैसे लगातार हर बार लगातार नेट्स में मेहनत कर ट्रेविस हेड ने मैच को कैसे खींचा अपने तरफ! आइए देखते हैं ये खास वीडियो।
The art 🎨 of nailing practice to execution for a record breaking total! 🧡
— IndianPremierLeague (@IPL) April 16, 2024
Travis Head 🤝 Heinrich Klaasen#TATAIPL | #RCBvSRH | @SunRisers pic.twitter.com/gA5HcYGwFM
बता दें कि ट्रेविस हेड की आईपीएल में एंट्री साल 2016 में हुई थी और वो 2017 में भी इस लीग में खेले, लेकिन इसके बाद उन्हें किसी भी टीम ने इस लीग में अपनी टीम का हिस्सा नहीं बनाया था, लेकिन साल 2024 की नीलामी में हैदराबाद ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया और उनकी फिर से इस लीग में वापसी 8 साल के बाद हुई।
𝗛𝗜𝗦𝗧𝗢𝗥𝗬 𝗠𝗔𝗗𝗘 🌟
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 15, 2024
Travis Head now holds the record for the fastest 1️⃣0⃣0⃣ for SRH 🧡#PlayWithFire #RCBvSRH pic.twitter.com/X04k1chk03
आईपीएल में ट्रेविस हेड
आईपीएल 2024 में ट्रेविस हेड (Travis Head) चौथे शतकवीर बने, उनसे पहले जोस बटलर, विराट कोहली और रोहित शर्मा का सेंचुरी जड़ चुके हैं। इसमें सिर्फ बटलर के शतक के बाद ही उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स को जीतने में कामयाब रही जबकि विराट-रोहित की सेंचुरी उनकी टीम के लिए अनलकी साबित हुई। आरसीबी और मुंबई दोनों को ही उस मैच में हार का मुंह देखना पड़ा। अब देखना होगा कि ट्रेविस हेड का शतक उनकी टीम के लिए कितना फायदेमंद साबित होता है।




