
Top 6 Songs 2023: 2023 अलविदा कहने को तैयार है. वहीं नया साल जल्दी ही दस्तक देने वाला है. ऐसे में नए साल के आगाज को लेकर कई लोग सुपर एक्साइटेड हैं. वहीं 2023 में रिलीज हुई कई फिल्में लोगों को काफी पसंद आई और इनके गानों का क्रेज भी लोगों के सर चढ़ कर बोलने लगा. तो आइए हम आपको बताते हैं 2023 के टॉप 6 गानों की लिस्ट(Top 6 Songs 2023), जिनके साथ आप न्यू ईयर का बेहतरीन स्वागत कर सकते हैं.
तेरे वास्ते
सारा अली खान और विक्की कौशल की सुपरहिट फिल्म जरा हटके जरा बचके को दर्शकों का काफी प्यार मिला था. वहीं फिल्म का गाना तेरे वास्ते फलक से मैं चांद लाऊंगा ने कई लोगों का दिल जीत लिया था. ऐसे में पार्टी से लेकर रील्स और मीम्स बनाने के लिए ये गाना ज्यादातर लोगों की फर्स्ट च्वाइस बन गया था.
कावला
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की ब्लॉक बस्टर फिल्म जेलर के गाने कावला ने भी जमकर तारीफें लूटी थीं. इस गाने में रजनीकांत तमन्ना भाटिया के साथ ठुमके लगाते नजर आए थे. वहीं श्रेया घोषाल और अनिरुद्ध रविचंदर की आवाज ने गाने में चार चांद लगा दिए थे. जिसे सुनकर लोग थिरकने पर मजबूर हो गए थे.
तू है तो फिर और क्या चाहिए
विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके का रोमांटिक सॉन्ग तू है तो फिर और क्या चाहिए भी काफी वायरल हुआ था. खासकर यूट्यूब पर इस गाने को लाखों बार सुना गया था. वहीं सोशल मीडिया पर भी गाने के रील्स ट्रेंडिंग में थे.
मैं निकला गड्डी लेके
2023 की ब्लॉक बस्टर फिल्म गदर 2 ने सिनेमाघरों में गदर मचा दिया था. 22 साल बाद आए फिल्म के सीक्वेल ने लोगों की पुरानी यादें ताजा कर दी थी. इस गाने को सुनकर लोग थिएटर में ही नाचने लगे थे. वहीं गाने का क्रेज लोगों के सर चढ़कर बोलने लगा था.
बेशरम रंग
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का गाना बेशरम रंग साल का सबसे बड़ा सुपरहिट सॉन्ग रहा है. 2023 की शुरुआत से लेकर अंत कर ये गाना पूरे साल ट्रेंडिंग में रहा है. वहीं गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के बोल्ड सीन्स ने सभी के होश उड़ा कर रख दिए थे. वहीं पठान के टाइटल सॉन्ग ने भी लोगों के पांव थिरकने पर मजबूर कर दिए थे.
लेके प्रभु का नाम
सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 के गाने लेके प्रभु का नाम भी साल के ट्रेंडिंग गानों में से एक है. इस गाने को भी लोगों ने काफी पसंद किया है. वहीं मूवी भी बड़े पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई है.




