Karvachauth: करवाचौथ (Karvachauth) का त्योहार कपल्स के लिए काफी स्पेशल होता है. कई शादीशुदा लोग इस दिन का बेहद बेसब्री से इंतजार करते हैं. ऐसे में जहां महिलाएं पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. तो वहीं पति भी पत्नी को स्पेशल फील करवाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. इस साल करवाचौथ का पर्व 1 नवंबर को मनाया जाएगा. ऐसे में प्यार के इस त्योहार पार्टनर के साथ कुछ बेहतरीन फिल्में देखकर आप ना सिर्फ पार्टनर के क्लोज जा सकते हैं बल्कि अपने रिश्ते को भी गहरा बना सकते हैं.

रब ने बना दी जोड़ी (2008)
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की सुपरहिट फिल्म रब ने बना दी जोड़ी ड्रामा, लव, इमोशन, कॉमेडी और दर्द का कंप्लीट पैकेज है. सुरिंदर साहनी (शाहरुख खान) एक सीधा साधा और सादगी से भरपूर इंसान है. वहीं तानी (अनुष्का शर्मा) उसके ठीक उलट है. ऐसे में तानी को खुश करने के लिए सुरिंदर तरह तरह के तरीके अपनाता है.

विवाह (2006)
शाहिद कपूर और अमृता राव की पॉपुलर फिल्म विवाह हर किसी की फेवरेट है. फिल्म के गाने से लेकर प्रेम और पूनम की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आती है. सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में अरेंज मैरिज को बेहद सादगी और खूबसूरती के दिखाया गया है.

वीर जारा (2004)
शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म वीर जारा बॉर्डर पार वाली प्रेम कहानियों में शुमार है. भारतीय वायुसेना के कमांडर वीर (शाहरुख खान) पाकिस्तान से आई जारा (प्रीति जिंटा) को अपना दिल दे बैठता है. वहीं जारा को पाने के लिए वीर पाकिस्तान की सरजमीं पर कदम रखता है. मगर गलत इल्जामों के तहत वीर को जेल में बंद कर दिया जाता है. जिसके बाद रानी मुखर्जी वीर को जेल से छुड़वाती है. इस फिल्म में लव और इमोशन का कंप्लीट पैकेज देखने को मिलता है.

चलते चलते (2003)
शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की फिल्म चलते चलते का नाम भी रोमांटिक फिल्मों की फेहरिस्त में शामिल है. फिल्म में राज और प्रिया की जबरदस्त लव स्टोरी देखने को मिलती है. प्यार होने से लेकर शादी, नोक-झोंक, जुदाई और हैप्पी एंडिग तक इस फिल्म की कहानी रियल लाइफ रिलेशनशिप से कम नहीं है.

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
बड़े पर्दे पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी. रॉकी रंधावा के रुप में रणवीर सिंह ने पर्दे पर शानदार अदाकारी से फैंस का दिल जीत लिया था. वहीं फिल्म के रोमांटिक गाने आपको शाहरुख और काजोल की याद दिला सकते हैं. रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर ये फिल्म आपके लिए करवाचौथ की बेस्ट च्वाइस साबित हो सकती है.
ये भी पढ़ें – भूलभुलैया का छोटा पंडित बनी उर्फी जावेद, भड़के लोगों ने दी जान से मारने की धमकी



