अर्जुन कपूर बाॅलीवुड के उन स्टार किड्स में से है, जिनके माता – पिता बाॅलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े थे। अर्जुन कपूर के ने महज 11 साल की उम्र में अपनी मां को खो दिया था। जबकि लेकिन इसके बावजूद अर्जुन ने हार नहीं मानी और इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
दो साल बाद पिता ने की दूसरी शादी
मां के निधन के दो साल बाद यानी 2014 में एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने पहली बार पिता बोनी कपूर की दूसरी शादी पर बात की थी। साथ ही उन्होंने अपनी मां को धन्यवाद दिया था कि उन्होंने कभी भी एक्टर को अपने पिता की दूसरी शादी के खिलाफ नहीं भड़काया था। अपने डिसिजन खुद लेता हूं।

अर्जुन ने कहा था, “मेरे पिता ने जो (दूसरी शादी) किया, इसका मतलब ये नहीं है कि मेरे सारे डिसिजन इस पर आधारित होंगे। ऐसे जिंदगी नहीं चलती है। जितना हो सके, वो मेरे लिए हमेशा मौजूद रहे हैं। शुक्र है मेरी मां ने मुझे ऐसे पाला है कि मैं अपनी जिंदगी में खुद के डिसिजन और चॉइसेस ले सकता हूं।”
उन्होंने आगे कहा कि हमैं खुश हूं कि, मेरी मां ने वह रास्ता अपनाया. मुझे नहीं लगता है कि, आज मैं ऐसा होता, अगर मेरी मां ने मुझे पिता के कारनामों के खिलाफ भड़काया होता। उन्होंने हमें जीने दिया और जो हम महसूस करते हैं उसे खोजने के लिए खुला छोड़ दिया।





