Tiger Shroff: 1997 में आई गोविंदा की ब्लॉक बस्टर फिल्म हीरो नम्बर वन को हिन्दी सिनेमा का मास्टरपीस कहा जाता है. डेविड धवन के निर्देशन में बनने वाली ये फिल्म 26 साल बाद भी कई लोगों की फेवरेट है. हालांकि अब गोविंदा के बाद हीरो नम्बर वन का टाइटल टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को मिलने वाला है. गणपथ की फ्लॉप अपोनिंग के बाद टाइगर वासु भगनानी और जैकी भगनानी की एक्शन थ्रिलर फिल्म हीरो नम्बर वन में नजर आएंगे.
सारा अली खान ने किया बैक आउट
खबरों की मानें तो इस फिल्म मे टाइगर के अपोसिट सारा अली खान को कास्ट किया गया था. वहीं सारा फिल्म के लिए राजी भी थीं. हालांकि अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त होने के कारण सारा फिल्म को डेट नहीं दे पा रही थीं. जिसके चलते उन्होंने फिल्म से हाथ पीछे खींच लिया है.

टाइगर को मिला दिशा पटनी का साथ
सारा अली खान के बाहर निकलने के बाद मेकर्स ने दिशा पटनी को फिल्म में लेने का फैसला किया है. दरअसल टाइगर श्रॉफ का नाम बी-टाउन की मशहूर जोड़ियों में गिना जाता था. दोनों की लव केमिस्ट्री फिल्म बाघी 2 के सेट पर शुरु हुई थी. मगर लम्बे समय की डेटिंग के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया था. ऐसे में ब्रेकअप के बाद टाइगर और दिशा पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं.

लव ट्राएंगल पर आधारित होगी फिल्म
टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म हीरो नम्बर वन लव ट्राएंगल पर आधारित होगी. जिसमें टाइगर और दिशा के अलावा ऋतिक रोशन की भतीजी पश्मीना रोशन भी इस लव ट्राएंगल का हिस्सा बनेंगी. पश्मीना इससे पहले रोहित सराफ और जबरान खान के साथ फिल्म इश्क विश्क में काम कर चुकी हैं.

टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्में
बाघी स्टार टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपथ बेशक फ्लॉप साबित हुई है. मगर टाइगर की प्रोजेक्ट लिस्ट में कई बड़ी फिल्मों के नाम शामिल हैं. हीरो नम्बर वन के अलावा टाइगर जल्दी ही अली अब्बास जफर की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. इसके अलावा टाइगर रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म सिंघम अगेन में ACP सत्या का रोल अदा करेंगे. इस फिल्म में टाइगर के साथ अजय देवगन, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाएंगे.
ये भी पढ़ें – शाहरुख खान की फिल्म डंकी का पहला रिव्यू आया सामने, विक्की कौशल का भी दिखेगा स्पेशल अपीयरेंस, जाने फिल्म की कहानी





