Tiger Shroff: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म गणपत ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. बड़े पर्दे पर एक्शन और थ्रिलर के लिए मशहूर टाइगर श्रॉफ ने अपने लिए एक अलग मैदान तैयार कर लिया है. वहीं टाइगर के फैंस भी उनकी फिल्मों को काफी पसंद करते हैं. ऐसे में टाइगर अपनी नई फिल्म गणपत की सफलता के लिए सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने पहुंच गए हैं.
टाइगर ने लिया बप्पा का आशीर्वाद
टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और आमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म गणपत आज ही के दिन रिलीज हुई है. ऐसे में फिल्म की रिलीजिंग के साथ ही टाइगर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर जा पहुंचे हैं. इस दौरान टाइगर पूरे पांरपरिक परिधानों में नजर आए हैं. उन्होंने कुर्ता पजामा पहनने के साथ-साथ गणपति के नाम का चोंगा भी ओढ़ रखा था. वहीं मंदिर से दर्शन करके निकलते समय टाइगर ने फैंस के साथ भी तस्वीरें खिंचवाई और पैपाराजी को भी जमकर पोज दिए.
View this post on Instagram
गणपत की स्टार कास्ट
विकास बाहल के निर्देशन में बनने वाली फिल्म गणपत में कृति सेनन, टाइगर श्रॉफ, अमिताभ बच्चन और एली अबराम मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. वहीं फिल्म में लव रोमांस और एक्शन का फुल डोज मौजूद है. हालांकि टाइगर की फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी शुरुआत की है. ऐसे में फिल्म को दर्शकों का कितना प्यार मिलेगा. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

सिंघम अगेन में आएंगे नजर
टाइगर श्रॉफ बॉक्स ऑफिस की सुपरहिट फ्रेंचाइजी सिंघम अगेन में नजर आएंगे. इस फिल्म में टाइगर ACP सत्या का रोल अदा करेंगे. वहीं फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने टाइगर का फर्स्ट लुक भी शेयर कर दिया है. टाइगर के अलावा इस फिल्म में अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका निभाएंगे.
ये भी पढ़ें – सिंघम सीरीज के नए पोस्टर में दिखा टाइगर श्रॉफ का फर्स्ट लुक, रणवीर सिंह और अजय देवन ने ऐसे किया ACP सत्या का स्वागत





