Salman Khan: बड़े पर्दे की ब्लॉक बस्टर फिल्म दबंग तो आपने कई बार देखी होगी. इस फिल्म ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) को एक नई पहचान दी थी. इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे के रुप में सलमान का रोल काफी दमदार था. जिसके बाद सलमान को दबंग खान और रॉबिनहुड पांडे भी कहा जाने लगा था. रज्जो (सोनाक्षी सिन्हा) से इश्क लड़ाने की बात हो या गुंडो की पिटाई करने की, सलमान हर सीन में बिल्कुल फिट बैठते हैं. ऐसे में लोग शायद ही सलमान की जगह किसी दूसरे एक्टर को चुलबुल पांडे के किरदार में सोच सकते हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि दबंग के निर्देशक अनुराग कश्यप सलमान की बजाए किसी और को चुलबुल पांडे बना देखना चाहते थे.

अरबाज खान ने किया खुलासा
सलमान खान के बड़े भाई और दबंग फिल्म के प्रोड्यूसर अरबाज ने खुद इस बात का खुलासा किया है. अरबाज ने बताया कि, अनुराग कश्यप ने मुझे फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट सुनाई और कहा कि वो मुझे लीड रोल नहीं दे सकते हैं. उन्होंने मुझमें चुलबुल पांडे के छोटे भाई मक्खी को देखा था और मुझे फिल्म में मक्खी का किरदार अदा करने का ऑफर दिया. मैंने मक्खी का रोल करने के लिए हामी तो भर दी. मगर मेरा अगला सवाल था कि चुलबुल पांडे कौन बनेगा.

सलमान बने दबंग खान
अरबाज खान के अनुसार निर्देशक अनुराग कश्यप के मन में चुलबुल पांडे को लेकर दो नाम थे. पहला अभिनेता रणदीप हुड्डा और दूसरा इरफान खान. अरबाज का कहना है कि, अनुराग कश्यप ने मुझे बताया कि वो चुलबुल पांडे का रोल अभिनेता इरफान खान या रणदीप हुड्डा को देना चाहते हैं. मगर दोनों ही कलाकारों से बात नहीं बन पाई. जिसके बाद मैंने अनुराग से कहा कि, इस फिल्म को मैं प्रोड्यूस करूंगा और अगर फिल्म में पांडे जी का किरदार सलमान खान को दिया जाए तो कैसा रहेगा. इतना सुनते ही अनुराग की खुशी का ठिकाना नहीं था. अनुराग ने फौरन इस आइडिया को हरी झंडी दे दी और चीजें उसी हिसाब से सेट होती चली गईं.

सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 ने बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है. फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं फिल्म में सलमान के अपोसिट कैटरीना कैफ लीड रोल निभा रही हैं. इसके अलावा फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो और विलेन के रुप में इमरान हाशमी भी मौजूद हैं.
ये भी पढ़ें – पठान के लिए शाहरुख खान ने लिए थे 200 करोड़, जाने टाइगर 3 में सलमान खान ने ली कितनी फीस? रकम जानकर उड़ जाएंगे होश





