Salman Khan: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म टाइगर 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म के गाने और ट्रेलर को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा था. वहीं फिल्म में सलमान खान की एक्टिंग भी जबरदस्त है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि टाइगर 3 के लिए सलमान खान ने मेकर्स से कितनी फीस वसूली है.
एक था टाइगर (2011)
टाइगर फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म एक था टाइगर 2011 में रिलीज हुई थी. ये YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फिल्म थी. जिसमें सलमान खान और कैटरीना कैफ ने लीड रोल अदा किया था. फिल्म ने बड़े पर्दे पर जमकर कमाई की थी. वहीं इस फिल्म के लिए सलमान ने 15 करोड़ की फीस चार्ज की थी. इसके अलावा सलमान ने प्रॉफिट का 10 प्रतिशत हिस्सा लिया था.

टाइगर जिंदा है (2017)
टाइगर फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म टाइगर जिंदा है 2017 में आई थी. इस फिल्म ने पिछली सीरीज का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. दर्शकों को टाइगर और जोया की केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी. वहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉक बस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म के लिए सलमान खान ने 135 करोड़ की मोटी रकम वसूली थी.
टाइगर 3 में सलमान की फीस
सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 ने 12 नवंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है. वहीं 5 नवंबर से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो गई थी. ऐसे में रिलीजिंग से पहले ही फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर ली थी. यही नहीं ऑडियन्स की भारी डिमांड के चलते मेकर्स ने रिलीजिंग के एक हफ्ते बाद तक कई शहरो में फिल्म को 24*7 चलाने की बात कही थी. वहीं टाइगर 3 में सलमान खान की फीस पर बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने अभी तक कोई पैसा चार्ज नहीं किया है. मगर सलमान ने मेकर्स के सामने फिल्म के कुल प्रॉफिट का 60 प्रतिशत हिस्सा लेने की शर्त रखी है. वहीं सलमान की फैन फॉलोइंग देखते हुए मेकर्स ने भी उनकी शर्त पर मुहर लगा दी है.

पठान में शाहरुख खान की फीस
टाइगर 3 में सलमान की फीस फिल्म के प्रॉफिट पर निर्भर करती है. ऐसे में फिल्म की अच्छी कमाई से भाईजान मालामाल हो जाएंगे. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी एक्टर ने प्रॉफिट मॉडल चुना है. इससे पहले फिल्म पठान के लिए शाहरुख खान ने भी प्रॉफिट मॉडल ही लिया था. ऐसे में पठान की शानदार कमाई के बाद शाहरुख खान की झोली में 200 करोड़ रुपए आए थे.
ये भी पढ़ें – फैंस ने किया दिल खोलकर टाइगर का स्वागत, ऐसे किया सेलिब्रेट ग्रैंड वे में, देखें झलकें यहां





