इन दिनों पूरे भारत में एनिमल चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म ने पूरी दुनिया में 600 करोड़ रूपये से ज्यादा कमा लिए है। इस फिल्म के एक्टर और एक्ट्रेस की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में कैरेक्टरों के द्वारा बोले गए डायलॉग्स को भी दर्शक खूब पंसद कर रहे हैं। इस फिल्म के डायलॉग सौरभ तिवारी ने लिखे है। जिन्होंने हाल ही में फिल्म के डायलॉग से जुड़े कई बड़े खुलासे किए।
पंजाबी में लिखे डायलॉग्स
राजस्थान जैसे हिंदी पट्टी क्षेत्र से संबंध रखने वाले सौरभ ने पंजाबी में डायलॉग्स लिखे। यह देखकर प्रेम चोपड़ा से लेकर सुरेश ओबेरॉय जैसे दिग्गज एक्टर्स भी अचरज में थे। सौरभ ने बताया कि अनिल कपूर के साथ डायलॉग्स का रिहर्सल करना चुनौतीपूर्ण था। अनिल कपूर कुछ-कुछ लाइन्स खुद से डेवलप कर लेते थे। उन्हें इतना तजुर्बा है कि राइटर्स भी उनके सामने कुछ भी कहने से हिचकिचाते हैं।

सौरभ ने संदीप रेड्डी वांगा की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि संदीप एक तेलुगु भाषी हैं, इसके बावजूद उनकी हिंदी बेहतरीन है। फिल्म के अधिकतर डायलॉग्स भी उन्होंने ही लिखे हैं। फिल्म के कुछ कॉन्ट्रोवर्शियल जैसे सैनिटरी पैड वाले डायलॉग के पीछे भी संदीप रेड्डी वांगा का ही दिमाग था।
सराहना और आलोचना दो सगी बहनें
वही सैनिटरी पैड से जुड़े डायलॉग को लेकर कहा कि जहां तक सैनिटरी पैड वाले डायलॉग की बात है तो यह पति और पत्नी के बीच की बातचीत है। मुझे लगता है कि हसबैंड-वाइफ के बीच एक इंटीमेसी होती है, उनकी कुछ पर्सनल बातें होती हैं। इसी को ध्यान में रखकर यह डायलॉग लिखा गया है। खैर, सराहना और आलोचना दो सगी बहनें हैं। जहां सराहना होगी वहां आलोचना जरूर होगी। हमें इसका भी सम्मान करना चाहिए।’





