बी-टाउन के पावर कपल्स में से एक रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी कल यानी की 21 फरवरी को एक-दूजे से शादी रचाने वाले हैं। इसी बीच खबर सामने आई है कि दूल्हे राजा ने अपनी ब्राइड टू बी के लिए एक स्पेशल सरप्राइज प्लान किया है। जिसे सुनने के बाद आप भी काफी ज्यादा एक्साइटेड होने वाले हैं..
Rakul Preet Singh And Jackky Bhagnani Wedding Update: बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह काफी लंबे समय से एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी को डेट कर रही थीं। जिसके बाद अब कपल 21 फरवरी को गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं। चार साल के रिलेशनशिप के बाद अब रकुल और जैकी जिंदगी भर के लिए एक दूसरे के होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसी बीच खबर सामने आई है कि दूल्हे राजा ने अपनी ब्राइड टू बी के लिए एक स्पेशल सरप्राइज प्लान किया है। जो उनकी ड्रीमी वेडिंग को और भी ज्यादा यादगार बना देगा।

रकुल को क्या गिफ्ट देंगे जैकी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकी अपनी होने वाली पत्नी रकुल को एक खूबसूरत और यादगार तोहफा देंगें। इसके लिए उन्होंने शादी वाले दिन एक क्यूट परफॉर्मेंस के साथ एक गाना गाने का प्लान किया है। जैकी जो गाना गाएंगे, उसके लिरिक्स में कपल के रिश्ते और जर्नी को बताया गया है, जिसका टाइटल ‘बिन तेरे’ है। बता दें कि, दोनों की शादी गोवा में होगी। वहीं उनकी शादी की रस्में भी 2 दिन पहले से शुरू हो चुकी हैं।

शादी में शामिल होंगे ये सितारे
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल की शादी में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, वरुण धवन, नताशा दलाल, भूमि पेडनेकर, एशा देओल समेत कई फिल्मी सितारे शामिल होंगे। इसके अलावा रकुल और जैकी की शादी में कई सेलेब्स अपनी परफॉर्मेंस भी देंगे। जिनमें से कई तो डेस्टिनेशन पर पहुंच भी चुके हैं।





