Salman Khan आज भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार हैं। उनके स्टारडम के आगे बड़े-बड़े अभिनेता फीके हैं लेकिन एक दौर था जब फिल्मों में उनका लक काम नहीं आ रहा था। एक के बाद एक फ्लॉप फिल्मों से सलमान का ग्राफ इतना नीचे गिर गया था कि फैंस भी उनसे कटने लगे थे। न बर्थडे पर गिफ्ट भेजते थे और ना फोटोज लेते थे।
Bollywood News: हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने अपने करियर की शुरुआत की थी। मगर उन्हें पॉपुलैरिटी फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से मिली। इस फिल्म के बाद भले ही सल्लू मियां लाखों दिलों की धड़कन बन गए थे और उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई थी, लेकिन बैक-टू-बैक फ्लॉप फिल्मों ने अचानक उनका ग्राफ ऊपर से नीचे कर दिया था।

सलमान खान की फ्लॉप मूवीज
कुर्बान (1991), लव (1991), सूर्यवंशी (1992), एक लड़का एक लड़की (1992), जागृति (1993), दिल तेरा आशिक (1993), अंदाज अपना अपना (1994), चांद का टुकड़ा (1994) से लेकर चल मेरे भाई (2000) और ये है जलवा (2002) तक कई फिल्में सलमान खान के करियर में डाउन फॉल लेकर आईं। इन फिल्मों के फ्लॉप ने उनके फैंस को भी छीन लिया था।
सल्लू मियां को जब बोला गया फ्लॉप
एक दौर आया, जब सलमान खान के जन्मदिन पर कोई फैन उन्हें केक या विश कार्ड तक नहीं भेजता था। एक बार तो अभिनेता को एक रेस्तरां में खुलेआम फ्लॉप एक्टर कह दिया गया था। हालांकि, अभिनेता ने इस पर रिएक्शन देने की बजाय चुप रहना सही समझा था। वह कुछ नहीं बोले थे। इस बात का खुलासा जॉनी वॉकर के बेटे और अभिनेता नसीर खान ने किया है।

डाउन फॉल पर फैंस ने उड़ाया था मजाक
नसीर खान ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में एक किस्सा याद किया है, जब सल्लू मियां को फ्लॉप एक्टर कहा गया था। नसीर खान ने कहा-
“जुहू में एक रेस्तरां है, जो सी फूड के लिए बहुत फेमस है। मुझे याद है कि हम वहां डिनर कर रहे थे। वहां सलमान भी था। यह बात 90 के दशक के आखिर और 2000 की शुरुआत का वक्त है, जब उसकी (सलमान खान) फिल्में फ्लॉप हो रही थीं। जब मैंने प्यार किया वगैरह फिल्में की तो एक समय आया, जब उसके करियर में ड्रॉप आया। वहां पर दो चार यंग लड़के लड़कियां थीं, वे आए और सलमान को देख ऑटोग्राफ लेने की बात कह रही थीं।





