Hina Khan Photos: टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली अक्षरा यानी हिना खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हर कोई उनकी एक तस्वीर के आने का इंतजार करता है। इस बीच हिना खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह बेहद बोल्ड अंदाज में कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। Also Read: कपड़े सुखाने वाली क्लिप से Urfi Javed ने बनाई ड्रेस, लोगों ने मंगा एक्ट्रेस के दर्जी का नंबर

वायरल हुईं Hina Khan की बोल्ड तस्वीरें
दरअसल, हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह समुद्र किनारे मस्ती करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में हिना अपनी हॉटनेस का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। मल्टीकलर की मोनोकिनी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हिना खान अपने इस लुक में कहर बरपा रही हैं और फैंस को भी उनकी ये तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं। Also Read:Pathaan हिट होते ही ‘जवान’ की शूटिंग के लिए निकले Shah Rukh Khan, वायरल हुई तस्वीर
View this post on Instagram
हिना खान का करियर
बता दें कि हिना को ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ना केवल पहचान मिली, बल्कि उन्हें इस शो में उनका हमसफर भी मिला। इस शो के दौरान ही हिना खान की मुलाकात रॉकी जायसवाल से हुई थी। रॉकी इस शो के प्रोड्यूसर थे और यहीं से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी। हिना खान ‘बिग बॉस 11’ की विनर भी रह चुकी हैं। वहीं, उन्होंने साल 2020 में ‘हैक्ड’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके अलावा ‘विश लिस्ट’ और ‘अनलॉक’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। Also Read: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए Kiara Advani Sidharth Malhotra, येलो सूट में खूबसूरत दिखीं नई दुल्हन



