Kiara Advani Sidharth Malhotra: इन दिनों सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की तस्वीरें और वीडियोज ही छाए हुए हैं। इस बीच कपल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। आइए आपको दिखाते हैं ये वीडियो।

येलो सूट में खूबसूरत दिखीं कियारा
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सिद्धार्थ और कियारा मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान जहां सिद्धार्थ ने व्हाइट कलर का कुर्ता पहना था, तो वहीं कियारा आडवाणी येलो सूट में बेहद प्यारी लग रही थीं। एयरपोर्ट पर कपल पैपराजी से घिरा हुआ था और कैमरे के लिए पोज देता नजर आ रहा था।
View this post on Instagram
मुंबई में होगा सिद्धार्थ-कियारा की शादी का रिसेप्शन
बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा ने 12 फरवरी 2023 को शादी की थी। शादी के बाद कपल ने पहला फंक्शन दिल्ली में किया था। वहीं, अब कपल मुंबई पहुंच गया है। कपल मुंबई में भी एक ग्रैंड पार्टी देने वाला है, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बता दें कि सिद्धार्थ-कियारा की लव स्टोरी साल 2021 में शुरू हुई थी।



