बॉलीवुड से लेकर साउथ और मराठी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता सयाजी शिंदे को सीने में दर्द की शिकायत के बाद शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब उनकी हेल्थ का अपडेट सामने आ गया है। सयाजी शिंदे की एंजियोप्लास्टी हुई है और अब उनकी सेहत में सुधार भी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।
Bollywood News: बॉलीवुड से लेकर साउथ और कई टॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता सयाजी शिंदे को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। दरअसल, अभिनेता को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद शुक्रवार को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

सयाजी शिंदे ने अपने सोशल मीडिया पर अस्पताल से एक वीडियो जारी कर अपना हेल्थ का अपडेट दिया है और फैंस को धन्यवाद भी कहा है। बता दें कि एक्टर की एंजियोप्लास्टी हुई है।
सयाजी शिंदे की हेल्थ को लेकर आया अपडेट
सयाजी शिंदे सिनेमा की दुनिया का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने बिग ब्रदर, अंतिम जैसी कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभा कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि अब उनकी तबीयत ठीक है।
https://www.instagram.com/reel/C5qDt7Gp3ys/?igsh=MXE1M2I4cGRydXlpbQ==

वीडियो शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि नमस्ते, मैं बिल्कुल ठीक हूं, मेरे चाहने वाले सभी फैंस, मेरे शुभचिंतक मेरे साथ हैं। अब चिंता की कोई बात नहीं, जल्द ही आपके मनोरंजन के लिए हाजिर हो जाऊंगा, धन्यवाद।
आज मिल सकता है डिस्चार्ज?
सयाजी शिंदे को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के सातारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां डॉक्टरों को उनके हार्ट को रक्त की आपूर्ति करने वाली धमनियों में रुकावट के बारे में पता चला। इसके बाद सयाजी की एंजियोप्लास्टी की गई और अब उनकी तबीयत ठीक है। अगर सब सही रहता है, तो उन्हें कल 13 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी भी मिल सकती है।
सायाजी का वर्क फ्रंट
सयाजी शिंदे हाल ही में मनोज बाजपेयी और कोंकणा सेन शर्मा स्टारर सीरीज किलर सूप में दिखाई दिए थे। वहीं, उन्हें शूल, रोड़, संजू, गोविंदा नाम मेरा समेत कई हिंदी, मराठी और साउथ फिल्मों में काम किया है।





