रानी मुखर्जी वो नाम है जिसने कई हिट फिल्में दी, एक्टिंग ले लोगों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री का बर्थडे है।
Rani Mukherjee Birthday Special: बॉलीवुड इंडस्ट्री की वो अदाकारा जो खंडाला गर्ल के नाम से फेमस हैं, और कोई नहीं बल्कि रानी मुखर्जी हैं। इमोशनल फिल्म हो या फिर कॉमेडी सभी में एक्ट्रेस फिट बैठती हैं। बेशक अभिनेत्री की हाइट कम है, लेकिन एक्टिंग का कद इतना ऊंचा है कि बड़े-बड़े कलाकार उनके आगे टिक नहीं पाते। प्रोफेशनल लाइफ में तो एक्ट्रेस ने अपने नाम का सिक्का चलाया ही। इसके अलावा पर्सनल लाइफ की वजह से भी वो अक्सर चर्चा में रहीं। आज अभिनेत्री का बर्थडे है तो इस खास दिन पर उनकी लाइफ के उन पहलुओं पर एक नजर डालते हैं, जो उन्हें लाइमलाइट में ले आए।
एक्टर नहीं बनना चाहती थीं रानी
फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाली रानी ने कभी नहीं सोचा था कि वो एक एक्ट्रेस बनेंगी। वो कभी इस फील्ड में नहीं आना चाहती थीं। लेकिन माँ के कहने पर उन्होंने इस करियर को चुना और अपने पिता की बनाई बंगाली फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।

इसके बाद उन्होंने साल 1997 फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। पहली ही मूवी में उन्होंने अपनी एक्टिंग से वाहवाही लूटी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक हिट फिल्म इंडस्ट्री को दीं।
शादीशुदा से लगा बैठीं दिल
रानी उन एक्ट्रेसस में से एक हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट ही रखती हैं। तभी तो आज तक उन्होंने अपनी बेटी आदिरा का चेहरा पैप्स के सामने रिवील नहीं किया है।
अपने प्यार को भी उन्होंने छुपाने की खूब कोशिश की, लेकिन वो कहते हैं न कि इश्क़ और मुश्क छुपाए नहीं छुपते। ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस के साथ भी हुआ, जब आदित्य चोपड़ा से उनकी नजदीकियाँ बढ़ने लगी तो गॉसिप के गलियारों में बात फैलने लगी।
https://www.instagram.com/reel/CqC2DapMYkt/?igsh=OTByZzR3MmtlNWZu
कैसे मिले आदित्य
रानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दोनों की पहली मुलाकात एक रेस्टोरेंट में हुई थी। पहले दोस्ती हुई और फिर कब दोस्ती प्यार में बदल गई दोनों को ही पता न चला।

हालांकि आदित्य पहले से ही मैरिड थे, ऐसे में रानी से शादी करना उनके लिए बहुत मुश्किल था। लेकिन वो रानी के प्यार में इस कदर पागल थे कि किसी भी हाल में उनसे शादी करना चाहते थे। इस वेडिंग के लिए उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया, इस तलाक के लिए उन्हें अपनी पहली बीवी को बहुत मोटी रकम देने पड़ी।
इसके बाद दोनों ने इटली में गुपचुप शादी रचा ली। जब लोगों को इस बात की खबर लगी तो सभी हैरान हो गए।
अस्पताल में बदल गईं थी रानी
रानी मुखर्जी का एक क़िस्सा बहुत ही दिलचस्प है। जी हाँ, जब रानी पैदा हुईं तो अस्पताल में किसी दूसरे के बच्चे के साथ बदल गईं। लेकिन जैसे ही उनकी मां ने बच्चे को देखा तो वो समझ गयी की ये उनकी रानी नहीं हैं। दरअसल रानी की आंखें भूरी हैं, ऐसे में पूरे अस्पताल में भूरी आँखों वाली बच्ची को ढूँढा गया और फिर मिली रानी।

बहुत कम लोगों को पता है कि रानी ने बच्चे को खोने का दर्द भी झेला है। जी हाँ, एक्ट्रेस का साल 2020 में मिस कैरिज हो गया था, इस घटना से एक्ट्रेस पूरी तरह से टूट गई थी।





