‘लाहौर 1947’ में सनी देओल, आमिर खान, राजकुमार संतोषी और करण देओल साथ नजर आने वाले हैं।
Lahore 1947: मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लाहौर 1947’ से जुड़ा अपडेट आया है। आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में सनी देओल के साथ उनके रियल लाइफ बेटे करण देओल नजर आने वाले हैं। बता दें, करण ने साल 2013 में अपना डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म ‘यमला पगला दीवाना 2’ थी जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ और ‘वेल्ले’ में काम किया, हालांकि ये दोनों फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थीं।

आमिर खान ने करण के किरदार पर बात की
आमिर खान ने ‘लाहौर 1947’ का अपडेट देते हुए बताया कि करण देओल इस फिल्म में जावेद के किरदार में नजर आएंगे। आमिर ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि करण देओल ने जावेद के किरदार के लिए इतना अच्छा ऑडिशन दिया है। उनकी मासूमियत और ईमानदारी उन्हें इस किरदार की भूमिका अदा करने में बहुत मदद करेगी। करण ने इस किरदार के लिए सचमे बहुत मेहनत की है। पहले आदिशक्ति (मुंबई में एक थिएटर ग्रुप) के साथ वर्कशॉप की और फिर राज (निर्देशक राजकुमार संतोषी) के साथ रिहर्सल्स कीं। बता दूं, जावेद इस फिल्म का बहुत अहम हिस्सा है। मुझे यकीन है कि राजकुमार संतोषी के निर्देशन में करण ये किरदार निभाने में सफल होंगे।

प्रीति जिंटा भी हैं इस फिल्म का हिस्सा
सनी देओल और करण देओल के अलावा इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और शबाना आजमी भी हैं। अभी तक प्रीति या शबाना के किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आया है। बता दें, फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और संतोष सिवन, जिन्हें हाल ही में कान्स में पियरे एंजिनीक्स ट्रिब्यूट से सम्मानित किया गया था, ‘लाहौर 1947’ की सिनेमैटोग्राफी का कामकाज संभाल रहे हैं।





