Bollywood: डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने हाल ही में खुलासा किया कि जब वह ‘कबीर सिंह’ बना रहे थे तो शाहिद कपूर से पहले उन्होंने रणवीर सिंह को रोल ऑफर किया था. लेकिन रणवीर सिंह ने किरदार को खूब डॉर्क बताते हुए रिजेक्ट कर दिया और वह एक ब्लॉकबस्टर हिट का हिस्सा बनने से चूक गए. इसी तरह कई एक्टर्स के हाथ से ब्लॉकबस्टर फिल्में फिसली हैं, आइए यहां जानते हैं किन-किन एक्टर्स ने सुपरहिट फिल्मों के किरदारों को रिजेक्ट करके अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी.

शाहरुख खान

रणवीर सिंह की तरह ही शाहरुख खान ने भी अपनी पर्सनैलिटी को देखते हुए एक ब्लॉकबस्टर फिल्म छोड़ दी थी. रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान को ब्लॉकबस्टर फिल्म 3 इडियट्स में रैंचो का रोल सबसे पहले ऑफर किया गया था. लेकिन शाहरुख को लगा कि वह इस रोल को ठीक से निभा नहीं पाएंगे, इसलिए उन्होंने ऑफर एकसेप्ट नहीं किया.
सलमान खान

रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘चक दे इंडिया’ के लिए पहले सलमान खान को ऑफर मिला था. लेकिन सलमान को फिल्म का क्लाईमैक्स नहीं पसंद आया जिसकी वजह से उन्होंने रोल के लिए इनकार कर दिया था. सलमान ने एक इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार भी किया था.
सैफ अली खान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे, शाहरुख खान से पहले सैफ अली खान को ऑफर हुई थी. लेकिन सैफ तब अन्य प्रोजेक्ट्स में बिजी थे. सैफ के फिल्म छोड़ते ही शाहरुख को DDLJ में राज का रोल मिला था.
ऐश्वर्या राय

रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान और करिश्मा कपूर की फिल्म राजा हिंदुस्तानी में फीमेल लीड का किरदार पहले ऐश्वर्या राय को मिला था. लेकिन तब उन्होंने मिस वर्ल्ड के लिए फिल्म ठुकरा दी थी.
करीना कपूर

एंटरटेनमेंट्स रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना कपूर के हाथ से कल हो ना हो फिल्म निकल गई थी. कहा जाता है कि करीना ने शाहरुख के अपोजिट इतनी फीस मांग ली थी करण जौहर ने एक्ट्रेस को रिप्लेस करना ही ठीक समझा.





