मुंबई के लोकसभा चुनाव में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। इसके लिए स्वरा भास्कर, गोविंदा और माधुरी दीक्षित जैसे कई नाम चर्चा में है। आइए पूरी लिस्ट जानते हैं
Lok Sabha election: मुंबई के लोकसभा चुनाव में लड़ने के लिए बॉलीवुड के सिलेब्रिटीज ने कमर कस ली है। इस बार सिलेब्रिटीज को लड़ाने के लिए महा विकास आघाडी और महायुति दोनों ही पार्टियां तैयार हैं।

खबर है कि इस बार एक्टर गोविंदा को शिंदे सेना और एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को कांग्रेस चुनावी मौदान में उतार सकती है। दोनों ने अपने-अपने पार्टी के मेंबर से मुलाकात भी की है। इसके अलावा एक्टर राज बब्बर, एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर और एक्ट्रेस नगमा के नाम भी सामने आ रहे हैं। वहीं माधुरी दीक्षित के नाम को लेकर भी ऐसी चर्चा है कि बीजेपी की तरफ से उनको टिकट मिल सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम एकनाथ शिंदे गोविंदा को मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से चुनाव लड़ा सकते हैं, जबकि कांग्रेस स्वरा भास्कर को मुंबई उत्तर-मध्य सीट से उतार सकती है।





