फिल्म लियो 19 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। घरेलू बॉक्स ऑफिस फिल्म शानदार कमाई कर रही है वहीं वर्ल्डवाइड भी फिल्म ने 6 दिनों में ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।
Leo Box Office Collection Day 10: साउथ सुपरस्टार विजय थालापति की फिल्म ‘लियो’ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर कर रही है। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बना हुई है।कमाई के मामले में ‘लियो’ कई हिंदी फिल्मों का पत्ता साफ कर रही है और नए रिकॉर्ड बना रही है।
One … One … One …. Number 1 ..#ThalapathyVijay @actorvijay 💥#LeoIndustryHit @Dir_Lokesh @MrRathna @anirudhofficial @akarjunofficial @duttsanjay @Jagadishbliss pic.twitter.com/vKaeTBfdcv
— LEO Movie (@LeoMovie2023) October 27, 2023
सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो ‘लियो’ ने जहां 9वें दिन 7.65 करोड़ रुपए कमाए थे तो वहीं वीकेंड पर फिल्म के कारोबार में बढ़ोतरी हुई है। विजय थालापति की फिल्म ने 10वें दिन 11.9 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 283.8 करोड़ रुपए हो गया है। यानी फिल्म अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के क्लब का हिस्सा बनने के करीब पहुंच गई है।
6 दिनों में बनाया यह रिकॉर्ड

‘लियो’ 19 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 64.8 करोड़ की शानदार ओपेनिंग की थी। वहीं दूसरे दिन 34.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी। वर्ल्डवाइड भी फिल्म ने 6 दिनों में ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था और ऐसा करके यह सबसे तेज कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है।
ये हैं लियो के स्टार कास्ट
लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘लियो’ हिमाचल प्रदेश के रहने वाले एक कैफे मालिक की कहानी है जो कि अपने एरिया के लिए किसी हीरो से कम नहीं है। फिल्म में विजय थालापति ले लीड कैरेक्टर प्ले किया है और तृषा कृष्णन ने उनकी वाइफ का किरदार निभाया है। वहीं फिल्म में संजय दत्त भी विलेन के रोल में दिखाई दिए हैं। इसके अलावा अर्जुन सरजा और प्रिया आनंद भी फिल्म का हिस्सा हैं।





