Thalaivar 170: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फैन फॉलोइंग पूरे भारत में है. रजनीकांत ने बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. वहीं रजनीकांत अपनी अपकमिंग फिल्म Thalaivar 170 को लेकर काफी सूर्खियां बटोर रहे हैं. हालांकि 12 दिसंबर को रजनीकांत अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में रजनीकांत के जन्मदिन के मौके पर फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिल सकता है.
फैंस को मिलेगा रिटर्न गिफ्ट
रजनीकांत ने हाल ही में फिल्म जेलर से बड़े पर्दे पर तहलका मचा दिया था. वहीं थलाइवा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘थलाइवर 170’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. जिसमें उनके साथ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. रजनीकांत ने हाल ही में अमिताभ के साथ शूट की तस्वीर पोस्ट करके फैंस को ये जानकारी दी थी. ऐसे में खबरों की मानें तो रजनीकांत के जन्मदिन पर वो फैंस को रिटर्न गिफ्ट देने का प्लान बना रहे हैं.

फिल्म के नाम की होगी घोषणा
रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म ‘थलाइवर 170’ महज एक अनऔपचारिक नाम है. फिल्म के असली नाम का एलान अब तक नहीं हुआ है. ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 12 दिसंबर को रजनीकांत फिल्म के टाइटल से पर्दा उठाने वाले है. जिससे फैंस को पता चल जाएगा कि उनकी इस फिल्म का ऑफिशियल नाम क्या होगा.
फर्स्ट लुक आया सामने
‘थलाइवर 170’ रजनीकांत का फर्स्ट लुक पहले ही मेकर्स ने रिलीज कर दिया था. जिसे देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह भी दोगुना हो गया था. वहीं अमिताभ बच्चन के साथ तस्वीर शेयर करके रजनीकांत ने दोनों के फिल्म में होने का एलान कर दिया था. हालांकि इसके बावजूद फिल्म के नाम को लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि फैंस को जल्दी ही फिल्म का असली नाम पता चलते वाला है. मगर इसे लेकर अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है.

‘थलाइवर 170’ की स्टार कास्ट
‘थलाइवर 170’ में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन के अलावा रीतिका सिंह, राणा दग्गुबाती और फहाद सामसी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका निभाएंगे.





