सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे की सासू मां ने एक्ट्रेस पर नाराजगी जाहिर की थी, लेकिन उनका बर्ताव कई लोगों को पसंद नहीं आया। अब तहलका की पत्नी दीपिका आर्या ने अंकिता की सासू मां पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
Tehelka Wife Deepika Reaction On Ankita Lokhande Saasu Maa: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 में ग्रैंड फिनाले से पहले फैमिली वीक शुरू हो गया है। शो में कई कंटेस्टेंट के परिवार का एक-एक सदय् एंट्री ले रहा है। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के लिए शो में उनकी मांएं आईं। विक्की मां ने शो में अंकिता लोखंडे पर खूब प्यार लुटाया, लेकिन अपनी नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने अंकिता को बताया कि जब उनसे विक्की की लात मारी थी तो उन लोगों ने सीधा एक्ट्रेस की मां को फोन मिला दिया था। ये चीज अंकिता को पसंद नहीं आई थी और अब बिग बॉस 17 के ही एक्स कंटेस्टेंट तहलका की पत्नी पूजा आर्या ने भी इसी मुद्दे पर अपनी राय दी है। पूजा ने अंकिता की सासू मां पर अपनी भड़ास निकाली है।
अंकिता की सासू मां पर भड़कीं तहलका की पत्नी

रियलिटी शो बिग बॉस 17 से अंकिता लोखंडे की सासू मां बाहर आ गई हैं, लेकिन शो से जुड़ा उनका वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अंकिता से अपनी नाराजगी जाहिर कर रही हैं। इस वजह से उन्हें टिपिकल इंडियन सास का टैग मिला है। अब इस वीडियो को देखने के बाद तहलका की पत्नी दीपिका आर्या भी भड़क गई हैं और उन्होंने अपनी राय रखी है। दीपिका ने अपने वीडियो में कहा, ‘ये बहुत ही शर्म की बात है कि एक लेडी का पति नहीं है और वह अकेले अपनी बेटी को देख रही है। सबके मां बाप बेटी को घर बसाने की सलाह ही देते हैं। जब भी रोकर वहां पर जाते हैं तो वह ये ही कहते हैं कि दिक्कत सभी के घर में होती हैं। मैं क्या ही बोलूं… कितना लोग एक इंसान को डिप्रेस कर देते हैं। एक शो के अंदर वो लड़की अंकिता बैठी हुई है।’
https://www.instagram.com/reel/C14qvdjpVV4/?igsh=bGI0aGJjMWtsaTRm
बेटे पर ध्यान देने का दिया अंकिता लोखंडे की सास को ज्ञान
इसके आगे दीपिका आर्या ने कहा, ‘पति और पत्नी के बीच में कुछ भी हो रहा हो, लेकिन उसकी सास आकर बोलती है कि जिस दिन तूने मेरे बेटे को लात मारी थी, उस दिन मेरे पति ने तेरी मम्मी को कॉल करके बोला दिया था कि आप भी अपने पति को लात मारते थे क्या। आंटीजी आप मुझे बताओ कि आपका बेटा जो करता है वो किसी को नहीं दिख रहा। मतलब बेटे कुछ भी करें लेकिन बहू कुछ न करे। आप पहले अपने बेटे को देख लो। उस लड़की के पापा नहीं हैं। ऐसे आप एग्जाम्पल सेट कर रहे हैं कि सास, सास ही होती है। मतलब फिर कोई सास को मां न समझे। आप उसे शो में डाउन कर रहे हो।’ दीपिका का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।





