पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने भारत के भविष्य के कप्तान के रूप में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
Dinesh Karthik on Jasprit Bumrah: क्रिकबज के लिए अपने हालिया एपिसोड में जसप्रीत बुमराह को भारत के भावी कप्तान के रूप में अपने विचार साझा किए हैं। जसप्रीत बुमराह ने पहले भी भारत का नेतृत्व किया है, लेकिन वर्तमान में वह इस पद के लिए दावेदार नहीं हैं।।
कार्तिक ने कहा है कि बुमराह वर्तमान में, वह इस पद के लिए दावेदार नहीं हैं। बुमराह ने तीन मैचों में भारत की कप्तानी की है – इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट और आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 इंटरनेशनल। उनकी कप्तानी की शुरुआत 2022 में बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ हुई थी जब कप्तान रोहित कोविड से पीड़ित थे।

कोहिनूर हीरे की तरह हैं जसप्रीत बुमराह: दिनेश कार्तिक
कार्तिक ने कहा कि, “सब कुछ ठीक है… वह शांत स्वभाव के है, अच्छी मैच्योरिटी वाला है लेकिन वह एक तेज गेंदबाज है तो हम उसे तीनों प्रारूपों में कैसे खिला सकते हैं, यही चयनकर्ताओं के सामने सबसे बड़ा सवाल होगा।”
दिनेश कार्तिक ने आगे कहा, “बुमराह जैसे तेज गेंदबाज के लिए, उनकी फिटनेस पर नजर रखने की जरूरत है और उन्हें एक खिलाड़ी के रूप में संरक्षित करने की जरूरत है और केवल महत्वपूर्ण मैचों में ही खेलने दिया जाना चाहिए। मैं बुमराह के बारे में यह कहता रहता हूं कि वह कोहिनूर हीरे की तरह हैं। हमें उनकी रक्षा करनी होगी, उनका ख्याल रखना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि वह यथासंभव लंबे समय तक टिके रहें क्योंकि बुमराह जब भी किसी भी प्रारूप में खेलते हैं तो वह प्रभाव डालते हैं और हम यही चाहते हैं।”

इसी लेह में उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह पर कप्तानी का दबाव डालने से वह चोटिल हो सकते हैं जो भारतीय टीम के लिए बड़ी समस्या होगी। इस तेज गेंदबाज ने आखिरी बार भारत के लिए ICC T20 विश्व कप में खेला था, जहां वह 8 मैचों में 8.27 की औसत से 15 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे। इसमें फाइनल में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैच जीतने वाले स्पेल शामिल थे।
हालांकि बुमराह को भारत के लिए संभावित कप्तान के रूप में लेकर काफी चर्चा हुई है, लेकिन वह इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे नामों को पीछे छोड़ते हुए कुछ मैचों में भारत का नेतृत्व करने के कारण खुद को अपना पसंदीदा कप्तान चुना है।
इंडियन एक्सप्रेस द्वारा जब उनसे सबसे महान भारतीय कप्तान चुनने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा, “देखिए, मेरा पसंदीदा कप्तान मैं हूं, क्योंकि मैंने कुछ मैचों में कप्तानी की है। जाहिर है, महान कप्तान भी हैं, लेकिन मैं अपना नाम लूंगा कि मैं अपना पसंदीदा कप्तान हूं।”

बुमराह ने तीन मैचों में भारत की कप्तानी की है – इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट और आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच। उनकी कप्तानी की शुरुआत 2022 में बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ हुई थी, जब कप्तान रोहित कोविड से पीड़ित थे।
इस बीच, इंडियन एक्सप्रेस की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, जसप्रीत बुमराह बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं । वह बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में से एक और उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में तीन में से दो मैचों में खेल सकते हैं।
बुमराह भारत के लिए आस्ट्रेलिया दौरे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जहां पहला टेस्ट 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगा।





