Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) अक्सर किसी ना किसी वजह से विवादों में घिरी रहती हैं. हालांकि इस बार राखी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. राखी अपने बड़बोलेपन के कारण कानून के चंगुल में फंस गई हैं. अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने राखी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है.
तनश्री दत्ता के आरोप
तनुश्री के अनुसार, राखी की वजह से उन्हें इमोशनल और साइकोलॉजिकल ट्रामा ले गुजरना पड़ा है. तनुश्री का कहना है कि, राखी ने मेरे बारे में इतनी गलत बातें कहीं हैं कि उन्हें मैं बर्दाश्त नहीं कर पाई हूं. राखी लाइमलाइट में बने रहने के लिए रोज नए ड्रामे करती हैं. उन्होंने ना सिर्फ मेरी रेप्यूटेशन बर्बाद कर दी बल्कि मेरी निजी जिंदगी पर भी हमला किया है. जिसके चलते मैं शादी नहीं कर पाई और राखी ने लम्बे समय तक मुझे परेशान किया है.

क्या है पूरा मामला
तनुश्री और राखी के बीच छिड़ी तकरार 2018 में शुरु हुई थी. तनुश्री का आरोप है कि, फिल्म हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग से पहले राखी की जगह मुझे कास्ट किया गया था. मगर नाना पाटेकर के साथ मेरी अनबन हो गई. जिसके बाद मुझे हटाकर फिर से राखी को फिल्म में ले लिया गया था. मेरे नाम से फिल्म को प्रमोट करने के लिए ये मेकर्स की सोची-समझी चाल थी. जिसमें राखी भी शामिल थीं. मगर राखी यहीं नहीं रुकी. उन्होंने मेरे ऊपर कई आरोप लगाए. उस वीडियो को देखने के बाद मैं अभी भी रो पड़ती हूं. आलम ये था कि मुझे काम की तलाश में अमेरिका जाना पड़ गया था.
देर से उठाया कदम
तनुश्री ने राखी के खिलाफ 5 साल बाद एक्शन लेने की वजह बताते हुए कहा कि, राखी के बयानों की वजह से मैं इमोशनल और साइकोलॉजिकल ट्रामा से गुजर रही थी. मगर अब मैं बिल्कुल ठीक हूं. मैं कानूनी तौर पर राखी से लड़ना चाहती हूं. मैं चाहती हूं कि राखी ने मेरे साथ जो भी किया उसके लिए उन्हें सजा मिले. मैंने पुलिस को सारे सुबूत दे दिए हैं और उन्होंने मुझे सही कार्यवाई का आश्वासन दिया है. मैं जरुर जीतूंगी.
ये भी पढ़ें – OMG! भारत-पाकिस्तान मैच ने करवाया सलमान खान और अर्जुन कपूर का पैचअप? जानें क्यों छिड़ी थी दोनों में कोल्ड वॉर





