टेलीविजन जगत की खबरें: नील भट्ट से पहले ‘गुम है किसी के प्यार में’ के विराट का किरदार शक्ति अरोड़ा को मिल रहा था, तो वहीं बिग बॉस 16 के लिए इमली ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं ‘भाभी जी घर पर हैं’ एक्टर जीतू गुप्ता के बेटे का निधन हो गया है।
- TV NEWS:

टीवी की दुनिया में हर बार की तरह इस बार भी उथल–पुथल जारी है। जहां खबर आई है कि नील भट्ट से पहले ‘गुम है किसी के प्यार में’ के विराट का किरदार शक्ति अरोड़ा को मिल रहा था, तो वहीं बिग बॉस 16 के लिए इमली ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही ‘भाभी जी घर पर हैं’ एक्टर जीतू गुप्ता के 19 वर्षीय बेटे आयुष गुप्ता का निधन हो गया है। कुछ इस तरह की खबरें लेकर आज हम आपके सामने पेश हुए हैं। जहां कुछ खबरें पढ़कर पाठकों को दुख होगा तो वहीं कुछ से उन्हें हैरानी महसूस होगी। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन खबरों पर–
- इस एक्टर ने ठुकराया ‘गुम है किसी के प्यार में’ में विराट का किरदार

‘गुम है किसी के प्यार में’ में नील भट्ट विराट के किरदार में नजर आ रहे हैं। अपनी एक्टिंग के जरिए वह लोगों का खूब दिलजीत रहे हैं। हालांकि उन्हें कई बार ट्रॉल्स का गुस्सा भी सहना पड़ा है। लेकिन बता दें कि नील भट्ट से पहले या किरदार शक्ति अरोड़ा को मिला था। लेकिन किन्ही कारणों से उन्हें इस किरदार को ठुकराना पड़ा। इस बारे में बात करते हुए शक्ति अरोड़ा ने कहा, “वह चाहते थे कि मैं शो करूं, मुझे भी यह बहुत पसंद आया था। नील को शो के लिए चुना गया, जो कि मेरा बहुत अच्छा दोस्त है। मैं उसकी सफलता से खुश हूं लेकिन अब मुझे लगता है कि मैंने ना कर कर गलत किया।”
- बिग बॉस 16 में जाने के लिए इमली ने की पैकिंग

‘इमली’ की सुंबुल तौकीर खान को बिग बॉस 16 के लिए कंफर्म किया जा चुका है। खास बात तो यह है कि वह शो में जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और उन्होंने अपनी पैकिंग भी शुरू कर दी है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जिसमें उनका सूटकेस नजर आया। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “नई शुरुआत।”
- बिग बॉस 16 का हिस्सा बनते–बनते रह गए आमिर अली

सलमान खान के शो बिग बॉस 16 को लेकर हाल ही में आमिर अली का नाम सामने आया है। एक्टर को लेकर माना जा रहा था कि वह जल्द ही शो में नजर आ सकते हैं। लेकिन अब उन्होंने भी सलमान खान के बिग बॉस 16 से कदम पीछे खींच लिए हैं। हालांकि अभी तक आमिर अली का शो छोड़ने का कारण सामने नहीं आया है।
- ‘भाभी जी घर पर हैं’ फेम जीतू गुप्ता के बेटे का हुआ निधन

‘भाभी जी घर पर हैं’ एक्टर दीपेश भान के निधन के बाद शो के एक और सदस्य से जुड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, शो में डॉक्टर गुप्ता का किरदार अदा करने वाले जीतू गुप्ता के 19 वर्षीय बेटे आयुष गुप्ता का निधन हो गया है। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है। जीतू गुप्ता ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “नहीं रहा मेरा बाबू आयुष”
- रूपाली गांगुली ने दोनों बेटों संग लगाए ठुमके

‘अनुपमा’ के जरिए सबके दिल जीतने वाली रूपाली गांगुली का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे सागर पारेख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में रूपाली गांगुली अपने दोनों ऑनस्क्रीन बेटों के साथ थिरकती नजर आ रही हैं। वीडियो में, रूपाली गांगुली, सागर पारेख और आशीष मेहरोत्रा का डांस देखने लायक है। फैंस भी इसे एक लाख से ज्यादा बार लाइक कर चुके हैं।





