Sunny Deol: सनी देओल इन दिनों गदर 2 की कामयाबी को लेकर काफी सूर्खियां बटोर रहे हैं. ऐसे में जहां एक तरफ सनी देओल की खुशी का ठिकाना नहीं है. तो वहीं दूसरी तरफ सनी बरसों पुराने घावों को भी नहीं भूले हैं. ऐसे में सनी पाजी (Sunny Deol) ने अब अभिनेत्री कैटरीना कैफ पर निशाना साधते हुए मजेदार तंज कसा है.
सनी देओल ने अपनी अपकमिंग फिल्म पर बात करते हुए कैटरीना को भी कठघरे में खड़ा कर दिया है. दरअसल बात 2007 की है. जब कैटरीना ने सनी देओल के साथ फिल्म अपने में स्क्रीन शेयर की थी. इस फिल्म में जहां धर्मेंद्र, सनी और बॉबी लीड रोल में नजर आए थे. तो वहीं सनी देओल के अपोसिट शिल्पा शेट्टी और बॉबी देओल के अपोसिट कैटरीना कैफ को कास्ट किया गया था.
हालांकि खबरों की मानें तो उस दौरान कैटरीना के करियर की शुरुआत हो रही थी. ऐसे में कैटरीना को मां का रोल निभाने का ऑफर दिया गया था. जिसे कैटरीना से सीधा रिजेक्ट कर दिया. ये बात सनी पाजी को बिल्कुल अच्छी नहीं लगी और तब से सनी देओल बार्बी गर्ल से खफा रहते हैं.

वहीं गदर 2 की कामयाबी के दौरान जब सनी देओल से फिल्म अपने 2 पर बात की गई तो मौका मिलते ही सनी ने बिना नाम लिए कैटरीना को निशाने पर ले लिया. इस दौरान सनी देओल ने कहा – ‘मेरी कुछ हिरोइनें थीं जो मां का रोल नहीं करना चाहती थीं. वो डर रही थीं. लेकिन अब करेंगी शायद.’
सनी का ये बयान सुनने के बाद सभी को पता था कि उनका इशारा कैटरीना की तरफ है. बता दें कि, गदर 2 के निर्देशक अनिल शर्मा ने अपने 2 पर काम करना शुरु कर दिया है. इस फिल्म में धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल के अलावा सनी के बेटे करण देओल भी नजर आएंगे. मगर फिल्म में कैटरीना को कास्ट किया जाएगा या नहीं. इसपर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें – Gadar 3: सनी देओल ने किया गदर 3 का एलान, तारा सिंह फिर जाएगा पाकिस्तान





