Gadar 3: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर 2 बड़े पर्दे पर जमकर धमाल मचा रही है. ऐसे में गदर 2 की शानदार कमाई के बाद मेकर्स जल्दी ही गदर 3 (Gadar 3) लाने की तैयारी में हैं. जिसका एलान खुद गदर एक्टर सनी देओल ने मीडिया के सामने किया है.
दरअसल बीती शाम सनी देओल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. इस दौरान सनी देओल काफी खुश दिखाई दे रहे थे. ऐसे में पैपराजी ने सनी देओल से फिल्म के सीक्वेल पर सवाल पूछ लिया. पैप्स के पूछते ही कि सनी पाजी गदर 3 कब आ रही है. सनी देओल फौरन बोल पड़े कि वो भी आएगी और जल्दी आएगी.
सनी का ये जवाब सुनने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सांतवे आसमान पर पहुंच गई है. खबरों की मानें तो गदर 2 के लेखक शक्तिमान ने स्क्रिप्टिंग के दौरान ही गदर 3 का खाका तैयार कर लिया था. ऐसे में गदर एक प्रेम कथा के बाद गदर 2 बेशक 22 सालों बाद रिलीज हुई है. मगर सनी देओल अब 65 साल के हो चुके हैं. इसलिए मेकर्स गदर 3 को जल्दी रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगले 2-3 साल में गदर 3 से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आ सकती है. हालांकि अनिल शर्मा अब अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. अनिल जल्दी ही फिल्म अपने 2 के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देंगे. इस फिल्म में धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.
बता दें कि, गदर 2 इस साल की ब्लॉक बस्टर मूवी पठान को टक्कर देते नजर आ रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 300 का कलेक्शन कर लिया है. वहीं जानकारों की मानें तो फिल्म 500 करोड़ तक की कमाई कर सकती है. वहीं गदर 2 की शानदार कामयाबी के बाद अब सनी देओल ने अपनी फीस भी बढ़ा दी है. इस फिल्म के लिए सनी देओल ने 5-6 करोड़ रुपए चार्ज किए थे. वहीं अमीषा पटेल की फीस 2 करोड़ रुपए थी. मगर गदर 3 के लिए सनी देओल दोगुनी फीस वसूलने वाले हैं. वहीं सनी की पॉपुलैरिटी देखते हुए मेकर्स को भी डबल फीस देने से कोई एतराज नहीं है.





