Sunny Deol: साल 2023 सनी देओल (Sunny Deol) के लिए काफी लकी रहा है. एक तरफ जहां सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल की ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी ने जमकर सूर्खियां बटोरी. तो वहीं इस साल की ब्लॉक बस्टर फिल्म गदर 2 से सनी देओल का करियर भी पटरी पर लौट आया है. वहीं सनी देओल जल्दी ही भाई बॉबी देओल के साथ छोटे पर्दे के शो कॉफी विद करण सीजन 8 में नजर आने वाले हैं. ऐसे में सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है.
सनी देओल का पुराना वीडियो
सनी देओल ने 18 साल बाद करण के शो में वापसी की है. इससे पहले कॉफी विद करण के सीजन 1 में सनी देओल ने करण जौहर से कई मजेदार बातें शेयर की थी. वहीं शो के दौरान सनी देओल ने पत्नी पूजा के साथ बॉलीवुड पार्टीज में ना जाने का कारण भी बताया था.

पत्नी के साथ पार्टी में नहीं जाते सनी
आमतौर पर जहां बॉलीवुड कपल्स एक-साथ पार्टीज में शिरकत करते नजर आते हैं. तो वहीं सनी देओल और उनकी पत्नी पूजा देओल को कभी किसी ने साथ में एन्जॉय करते हुए नहीं देखा है. बेशक सनी देओल पिता धर्मेंद्र, भाई बॉबी देओल और दोनों बेटों करण और राजवीर के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. मगर पूजा के साथ सनी की बॉन्डिंग आज भी फैंस के लिए सस्पेंस बनी हुई है. सनी देओल की पत्नी पूजा भी खुद को कैमरे से दूर रखना पसंद करती हैं.
सनी देओल ने बताई वजह
कॉफी विद करण के पहले सीजन में जब करण ने सनी से पूछा कि, वो अपनी पत्नी पूजा को लाइमलाइट से क्यों दूर रखते हैं. तो इसके जवाब में सनी ने कहा, हम सब अलग-अलग हैं. हम उनमें से हैं जो दोस्तों के घर जाकर कुछ खास लोगों के साथ ही चिल करते हैं. आप कैमरे के सामने लगातार शूटिंग कर रहे होते हो. ऐसे में आप कहीं भी जाते हो तो लोगों की नजरें आप पर ही टिकी रहती हैं. यही वजह है कि मैं अक्सर घूमने के लिए विदेश जाता हूं. जहां मुझे कोई नहीं पहचानता है.

पत्नी के साथ नहीं अटेंड करते पार्टी
पूजा देओल के साथ बॉलीवुड पार्टियों में ना जाते का कारण बताते हुए सनी देओल ने कहा कि, मैं ड्रिंक नहीं करता. मैं थोड़ा शर्मीले स्वाभाव का हूं. मुझे पूरे दिन के काम के बाद एक ऐसी जगह चाहिए जहां मैं आराम कर सकूं. मैं सुबह जल्दी उठता हूं और बॉलीवुड की पार्टीज लेट नाइट तक चलती है. इसलिए मैं पार्टियों में नहीं जाता हूं.
सनी देओल का वर्कफ्रंट
बता दें कि, सनी देओल इन दिनों आमिर खान के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म लाहोरः 1947 की शूटिंग में व्यस्त हैं. विभाजन पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन राजकुमान संतोषी कर रहे हैं. इसके अलावा सनी देओल रणबीर कपूर की रामायण में भगवान हनुमान का रोल अदा कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – टाइगर 3 से दिवाली पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, सामने आई फिल्म से जुड़ी बड़ी अपडेट, ऐसे देखें फर्स्ट डे फर्स्ट शो





