‘बिग बॉस 17’ में नजर आ चुके समर्थ जुरैल और तहलका को एक बार फिर से साथ देखा गया। दोनों के घर में रिश्ते जैसे भी रहे। लेकिन बाहर आकर सब अच्छा हो गया है। अब लेटेस्ट वीडियो में तहलका ने समर्थ को 300 रुपये भी दिए हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर कारण बताया है।
Bigg Boss 17: ‘बिग बॉस 17’ के एक्स कंटेस्टेंट तहलका उर्फ सनी आर्या और समर्थ जुरैल एक साथ नजर आए। दोनों फिनाले के लिए अपनी-अपनी तैयारी कर रहे हैं। लेकिन उसके पहले सनी ने चिंटू को 300 रुपये ट्रांसफर किए हैं और ये ट्रांजैक्शन उन्होंने कैमरे पर दिखाया भी है। बताया कि वह ये पैसे ‘उडारियां’ एक्टर को क्यों भेज रहे हैं। हालांकि एक्टर ने बाद में ये भी कहा कि 50 रुपये कम है।
दरअसल, जब समर्थ जुरैल शो से बेघर हुए थे तो वह अपनी कार लेकर नजर आए थे। जो धूल मिट्टी से पटी हुई थी। उसका सभी ने मजाक बनाया था कि उन्हें उस कार को धुलवा लेना चाहिए था। लेकिन एक्टर ने ये कहा था कि उन्हें इस कार को मॉडिफाई करवाई है। शो में इतने दिन रहने के बाद इसकी ऐसी हालत हो गई थी।
https://www.instagram.com/reel/C2kY6jYSY8D/?igsh=c3psemgyYzM3cTY3
तहलका ने दिए चिंटू को पैसे
अब तहलका और समर्थ का एक पार्किंग एरिया से वीडियो सामने आया है, जिसमें सनी आर्या कह रहे हैं कि गाड़ी हो तो चिंटू भाई जैसी हो, नहीं तो हो ना। और आज मैं बहुत बड़ा सौंदर्यीकरण करने जा रहा हूं। आज मैं बहुत बड़ा काम करने जा रहा हूं। ये गाड़ी कल आपको चमकती दिखाई देगी। चिंटू की गाड़ी कल आपको चमकती दिखेगी। तहलका ने समर्थ को पेटीएम किया और उनके खाते में 300 रुपये ट्रांसफर किए। कहा कि चिंटू को पैसे दे दिए हैं। कल मुंबई में चिंटू की गाड़ी चमकती दिखेगी।

लोगों ने किया रिएक्ट
अब इस वीडियो पर लोगों ने कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा, ‘इसके पास 300 रुपये नहीं है क्या?’ एक ने लिखा, ‘किसी की गरीबी का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए।’ एक ने लिखा, ‘बिग बॉस ने पेमेंट नहीं किया?’ वहीं कुछ ने तहलका के इस एक्ट पर हंसने वाले इमोजी पोस्ट किए। देखा जाए तो घर में इन दोनों की बनी नहीं थी। इनकी लड़ाइयां हुई थीं। लेकिन घर के बाहर सब नॉर्मल हो गया।





