Rani Mukherjee: रानी मुखर्जी 90 के दशक की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक थी. उन्होंने इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. वहीं, इस वक्त रानी अपने एक खुलासे को लेकर चर्चा में आ गई हैं.

रानी मुखर्जी ने हाल ही में गोवा में हुए 54वीं भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में एक बड़ा खुलासा किया है. रानी ने इस इवेंट में अपने एक डिस्ऑर्डर के बारे में बात की है. साथ ही उन्होंने बताया कि वे कभी भी एक्टर नहीं बनना चाहती थीं.
रानी ने बताया कि उन्हें बचपन में हकलाने की समस्या थी साथ ही वे स्टेज पर जाने से भी बहुत डरती थी.

रानी ने अपने उस वक्त को याद बताया कि वे एक फिल्म के मुहूर्त में परफोर्म करने वाली थी, लेकिन इससे पहले वे काफी डरी और सहमी हुई थी.
रानी कहा कि उन्हें एक लंबा डायलॉग दिया गया था, जिसे उन्हें सबके सामने स्टेज पर बोलना था. उन्होंने उस डायलॉग को रट लिया था.

रानी ने कहा कि उन्होंने डांस करने की आदात थी ना की डायलॉग बोलने की और वे हकलाती भी थी. लेकिन इसके बाद जैसे ही डायरेक्टर ने लाइट्स, कैमरा एक्शन बोला तो मैंने अपने रटे हुए डायलॉग को एक बार ही में बोल दिया था.

रानी ने बताया कि मैंने उस वक्त सोच लिया था कि आप अपने डर आगे बढ़कर बहुत कुछ कर सके हैं.





