अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में खूब सारा ड्रामा देखने को मिलने वाला है. इस ड्रामा के बाद फाइनली अनुपमा की कहानी 5 साल आगे खिसक जाएगी.
Anupama Serial Update: अनुपमा सीरियल की कहानी पूरे 5 साल का लीप लेने जा रही है. लीप से पहले कहानी में जोरदार ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. जी हां…अनुपमा का पति अनुज जो अब तक अपनी पत्नी का हर मुसीबत में साथ देता था. वह भी इसबार अनुपमा से अपना पल्ला झाड़ लेगा. अनुज के सिर पर यह ख्याल सवार हो जाएगा कि अनुपमा उसे और उसकी बेटी को नहीं बल्कि शाह परिवार को ज्यादा प्राथमिकता देती है. इसके बाद अनुज और अनुपमा में खूब तू-तू-मैं-मैं होगी.

अनुपमा को गलतियां गिनाएगा अनुज
छोटी की बातें सुनने के बाद अनुज पूरी तरह से हिल जाता है और वह अनुपमा पर ताबड़तोड़ सवालों की बौछार कर देता है. अनुज इमोशनल और गुस्से में होकर पूछता है कि आखिर उसका तीन साल का रिश्ता, 26 साल पुराने रिश्ते के सामने कैसे हल्का पड़ जाता है. अनुज, अनुपमा से कहता है- मैंने हर किसी से तुम्हारे लिए लड़ाई की, सपोर्ट किया यह सोचकर आज नहीं तजो कल मैं और मेरी बेटी तुम्हारी प्राथमिकता बन जाएंगे लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ…फिर अनुज सारी पुरानी बातें गिनाएगा कि कैसे उसे और छोटी को छोड़कर अनुपमा ने शाह फैमिली को प्रॉयरिटी दी है.
5 साल का आएगा लीप…!

वहीं अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड्स में देखने को मिलेगा कि कपाड़िया हाऊस में भी रिश्ते बिगड़ने के बाद अनुपमा, अहमदाबाद छोड़कर वडोदरा शिफ्ट हो जाती है और पांच साल कहानी आगे खिसक जाती है. फिर अनुपमा की जिंदगी में एक बार देविका की एंट्री होती है औऱ वह अपनी दोस्त को संभालती है और अमेरिका की टिकट और वर्क परमिट देकर उड़ने की सलाह देती है. जिसके बाद अनुपमा कठिन फैसला लेकर अमेरिका के सफर पर निकल पड़ती है. अब कहानी में आगे क्या-क्या ट्विस्ट आते हैं, वह देखने लायक होंगे.





