मुनव्वर फारूकी ने बिग बॉस 17 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। मुनव्वर फारूकी की इस जीत के बाद आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी उन्हें बधाई देते दिखाई दिए।
Bigg Boss 17 Celebs reaction on Munawar Faruqui: टीवी के सबसे फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 17 को कल यानी 28 जनवरी को अपना विनर मिल गया है। ग्रैंड फिनाले में अभिषेक कुमार को मात देकर मुनव्वर फारूकी विनर बन गए। मुनव्वर फारूकी विनर बनने के बाद से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बने हुए हैं। मुनव्वर फारूकी की एक बाद तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। मुनव्वर फारूकी की इन तस्वीरों और वीडियो को उनके फैंस जमकर शेयर करते दिखे। मुनव्वर फारूकी के विनर बनने के बाद लोग उन्हें बधाई देते नजर आए। आम लोगों के साथ-साथ मुनव्वर फारूकी को स्टार्स ने भी बधाई दीं। तो चलिए जानते हैं मुनव्वर फारूकी को लेकर किस स्टार ने क्या बोला है।

मुनव्वर फारूकी की जीत पर इन स्टार्स ने दिया रिएक्शन
मुनव्वर फारूकी ने बिग बॉस 17 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। मुनव्वर फारूकी की जीत के बाद लोग उन्हें बधाई देते दिखाई दिए। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स ने भी मुनव्वर फारूकी को दिल खोलकर बधाई दीं। बिग बॉस में नजर आने वाले सनी आर्य ने मुनव्वर फारूकी की जमकर तारीफ की और साथ ही साथ जीत की बधाई दी। मुनव्वर फारूकी की जीत पर उनकी रूमर्ड एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान ने भी रिएक्शन दिया। आयशा खान ने कहा कि ‘जनता का वोट है कोई भी जीते’। इसके अलावा कृष्णा अभिषेक ने भी मुनव्वर फारूकी को जीत की बधाई दी।
https://www.instagram.com/reel/C2qCERHSM5Y/?igsh=NTB0cnljM2VrZWZq
https://www.instagram.com/reel/C2qBuK1Spl5/?igsh=d2JpZ3pzOWJ0czJ5
https://www.instagram.com/reel/C2p_M5GytD8/?igsh=MnIybjBncjZzaXoz
https://www.instagram.com/p/C2p71HoS17x/?igsh=b3R3Y2J3NTg0bThx
https://www.instagram.com/reel/C2qDp9qSLE7/?igsh=MWc1NnA2eXhwMGVzZw==
मुनव्वर फारूकी ने जीती थी लॉकअप की ट्रॉफी
मुनव्वर फारूकी बिग बॉस 17 के विनर बनने से पहले कंगना रनौत के शो लॉकअप को भी जीत चुके हैं। मुनव्वर फारूकी ने लॉकअप में दमदार खेल के दमपर ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी। मुनव्वर फारूकी के बिग बॉस 17 के विनर बनने पर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।





