रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने फिल्म ‘लाल सलाम’ का निर्देशन किया है। रजनीकांत के फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म का टीजर आज दिवाली के मौके पर रिलीज किया गया है।
Laal Salaam Trailer: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी आगामी फिल्म ‘लाल सलाम’ को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ‘लाल सलाम’ की जब से घोषणा हुई है, फिल्म तभी से चर्चा का विषय बनी हुई है। आज दिवाली के मौके पर रजनीकांत ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। एक महत्वपूर्ण संदेश के साथ वह स्क्रीन पर वापस आए हैं। आज दिवाली के शुभ अवसर पर लाल सलाम का पहला टीजर जारी किया गया है। उन्होंने अपने फैंस को फिल्म की एक झलक दिखाई है।
दिवाली पर रिलीज हुआ धमाकेदार टीजर
रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने फिल्म ‘लाल सलाम’ का निर्देशन किया है। रजनीकांत के फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म का टीजर आज दिवाली के मौके पर रिलीज किया गया है। फैंस को फिल्म का टीजर बहुत पसंद आ रहा है। ‘लाल सलाम’ का दो मिनट से भी कम का टीजर फिल्म की एक दुनिया तैयार कर देता है।
धर्म और खेल को मिलाने पर सुपरस्टार ने कही ये बात
‘लाल सलाम’ के टीजर की शुरुआत एक गांव में क्रिकेट मैच से होती है, क्योंकि पिच पर काफी तनाव होता है। इसके बाद सांप्रदायिक झड़पें होने लगती हैं, जिनमें दंगे जैसे दृश्य भी देखने को मिल रहे हैं। रजनीकांत फिल्म में मोइदीन भाई की भूमिका में नजर आएंगे। रजनीकांत फिल्म में धमाकेदार एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के टीजर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। वीडियो के अंत में रजनीकांत कहते हैं, ‘आपने खेल के साथ धर्म को मिला दिया है और बच्चों के दिमाग में जहर भर दिया है।’

इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
बता दें कि ‘लाल सलाम’ में विष्णु विशाल और विक्रांत मुख्य भूमिकाओं में हैं, वहीं रजनीकांत फिल्म में केमियो रोल में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है। लाइका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म ‘लाल सलाम’ की रिलीज डेट की बात करें तो यह फिल्म अगले साल 2024 में पोंगल के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।





