Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपने यूनीक फैशन ट्रेंड के लिए मशहूर हैं. मगर इन दिनों सोनम किसी और वजहों से सूर्खियां बटोर रही हैं. ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स ने अपने राज्यभिषेक में सोनम कपूर को भी इनवाइट किया है. वहीं सोनम इकलौती ऐसी भारतीय सेलिब्रिटी हैं, जिन्हें किंग चार्ल्स ने बुलावा भेजा है. ऐसे में किंग चार्ल्स का इंवीटेशन सोनल के लिए ट्रोलिंग का कारण बन गया है.

हाल ही में ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था. जिसके बाद किंग चार्ल्स तृतीय को ब्रिटेन का राजा नियुक्त किया गया है. वहीं आगानी 6 मई को किंग चार्ल्स का राज्यभिषेक होने वाला है. जिसमें भारतीय सेलिब्रिटी सोनम कपूर को आमंत्रण दिया गया है. ऐसे में जहां एक तरफ सोनम ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है. तो वहीं भारत में सिर्फ सोनम को इनवाइट करने के कारण कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है.
ये भी पढ़ें – Armaan Malik: अरमान मलिक ने सलमान खान को दिया अपनी सफलता का श्रेय, जानें क्या है वजह
सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए कुछ यूजर्स ने लिखा है कि, किंग चार्ल्स की कोरोनेशन सेरेमनी में सिर्फ सोनम कपूर को ही क्यों बुलाया गया है. आखिर उनमें ऐसा क्या खास है. उन्होंने बॉलीवुड में भी कुछ बड़ा काम नहीं किया है. यहां तक कि सोनम भारत में किसी बड़े इवेंट का हिस्सा नहीं बनी हैं. तो उन्हें ब्रिटेन की राजधानी लंदन में होने वाले इतने बड़े समारोह में क्यों इनवाइट किया गया है.
हालांकि हम आपको बता दें कि, किंग चार्ल्स के राज्यभिषेक में सोनम को सिर्फ गेस्ट के रूप में आमंत्रण नहीं मिला है. बल्कि सोनम वेस्टमिनिस्टर में आयोजित होने वाले इस समारोह में परफॉर्म करने वाली हैं. जिसके चलते उन्हें इस इवेंट का इंवीटेशन भेजा गया था. ऐसे में सोनम पति आनंद आहूजा के साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी.





