Shubhman Gill: भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं. शुभमन गिल (Shubhman Gill) का नाम मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ जोड़ा जा रहा है. दोनों के रिलेशनशिप की खबरें जमकर सूर्खियां बटोर रही हैं. ऐसे में क्रिकेटर चिराग सूरी ने दोनों के रिश्ते से पर्दा उठा दिया है. चिराग का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है.
शुभमन और सारा की होगी शादी
UAE के मशहूर खिलाड़ी चिराग सूरी ने हाल ही में एक चैट शो में हिस्सा लिया था. जहां होस्ट ने चिराग से सवाल पूछा कि, “अगली शादी किस खिलाड़ी की होने वाली है. जिसके जवाब में चिराग फटाक से बोल पड़े कि, शुभमन गिल की. यही नहीं चिराग ने शो के दौरान सारा तेंदुलकर का भी नाम लिया और उनका परिचय देते हुए बताया कि वो एक्स क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी हैं. चिराग का जवाब सुनकर सभी हैरान हैं.”

चिराग ने लिया सारा का नाम
इंटरव्यू के दौरान सारा तेंदुलकर के बारे में बात करते हुए चिराग सूरी ने कहा कि, “सारा ने पिछले 40-50 सालों तक अपने पिता को क्रिकेट खेलते हुए देखा है और अब वो अगले 40-50 सालों तक शुभमन गिल को देखेंगी. उनकी जिंदगी में बिल्कुल सुकून नहीं है. मगर उन्हें इसकी आदत है. वो खुद को क्रिकेट से दूर रखने की बहुत कोशिश करती हैं. मगर रख नहीं पाती हैं.”
View this post on Instagram
फैंस का रिएक्शन
चिराग सूरी के इस बयान पर फैंस मजेदार रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं. ऐसे में एक यूजर ने लिखा, ‘सारा का सारा राज खुल गया.’ तो वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘हर एक फ्रेंड कमीना होता है.’ इसी कड़ी में एक यूजर ने कहा,’ अब शुभमन चिराग को अपनी शादी में नहीं बुलाएगा.’ हालांकि शुभमन गिल के फैंस इस खुलासे के बाद चिराग से काफी खफा है. शुभमन के एक फैन ने कमेंट किया, ‘अच्छा होगा अगर आप सारा और गिल को उनके रिश्ते के बारे में खुलेआम बात करने का मौका दें. वह जब रेडी होंगे तो वो खुद ही सामने आएंगे. आपको इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए.’
ये भी पढ़ें – नागा चैतन्य के साथ तलाक से लेकर मानसिक बीमारी तक, अर्से बाद टूटी सामंथा रुथ प्रभु की चुप्पी, मुश्किल घड़ी को याद कर छलका दर्द





