Shah Rukh Khan के बर्थडे के मौके पर मन्नत के बाहर इकट्ठा हुए फैंस के साथ एक शॉकिंग घटना हुई है, जिसके बाद मुंबई पुलिस जांच कर रही है।
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के लिए इस साल का बर्थडे काफी खास रहा। बैक टू बैक दो ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद शाहरुख बर्थडे पर सातवें आसमान पर नजर आए। शाहरुख खान के बर्थडे के मौक पर उन्हें स्पेशल फील करवाने में फैंस ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। सैंकड़ों फैंस मन्नत के बाहर जमा हुए।।हालांकि, इस दौरान 17 लोगों के साथ एक चौंकाने वाली घटना हुई है। जिसके बाद शाहरुख के फैंस ने निराश होकर मुंबई पुलिस (Mumbai Police) से शिकायत भी कर दी है। इस मामले में जांच शुरू हो गई है।

दरअसल, शाहरुख को 58वें बर्थडे पर विश करने के लिए उनके कई फैंस एक्टर के बंगले मन्नत के बाहर जमा हुए थे। शाहरुख अपने फैंस से मिलने बाहर भी आए। अपने फेवरेट एक्टर की झलक पाकर शाहरुख खान के फैंस खूब एक्साइटेड दिखाई दिए। इस एक्साइटमेंट का फायदा उठाकर 17 लोगों के साथ किसी ने लूट की घटना को अंजाम दिया. शाहरुख खान के 17 फैंस का मोबाइल फोन चोरी हो गया. इन फैंस ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। जिसके बाद मामले की जांच शुरू हो गई है।
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक बांद्रा पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दो अलग-अलग अपराध दर्ज किए हैं। शिकायत में पुलिस को बताया गया है कि 17 लोगों के फोन मन्नत के बाहर से चोरी हो गए हैं। बता दें कि हर साल 2 नवंबर को शाहरुख खान के घर के बाहर सैंकड़ों फैंस इकट्ठा होते हैं और एक्टर को विश करने के लिए घंटों बाहर खड़े होकर इंतजार करते हैं। फैंस की रिक्वेस्ट पर शाहरुख खान बालकनी में आते हैं और सभी से मिलते भी हैं।





