Shoaib-Sana Honeymoon: सानिया मिर्जा को तलाक देने के बाद शोएब मलिक अपने तीसरे निकाह को लेकर सूर्खियों में हैं. नए साल के आगाज पर शोएब ने अपनी नई बेगम सना जावेद संग शादी की तस्वीरें शेयर करके सभी को चौंका दिया था. ऐसे में शोएब के शादी के किस्से अभी कम भी नहीं हुए थे कि, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अपनी नई नवेली दुल्हनिया संग हनीमून पर निकल पड़े हैं. शोएब और सना की हनीमून (Shoaib-Sana Honeymoon)फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. हालांकि दोनों कपल्स ने अपनी हनीमून डेस्टिनेशन अभी तक रिवील नहीं की है.
हनीमून की तस्वीरें वायरल
दरअसल सना ने हनीमून से इनसाइड तस्वीर शेयर की हैं. तस्वीर में नीले समंदर के किनारे सना और शोएब के पैर पर व्हाइट और येलो कलर का टॉवल दिख रहा है. वहीं सामने की तरफ बालकनी है, जिसमें से समंदर का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है. वहीं इन तस्वीरों में दोनों ने अपना चेहरा भी छिपा रखा है. हालांकि दोनों कपल्स ने हनीमून की लोकेशन को भी सीक्रेट रखा है. मगर तस्वीरें देखने के बाद फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सना जावेद और शोएब मलिक अपने हनीमून के लिए शायद दुबई गए हैं.

यूजर्स ने किया ट्रोल
शोएब और सना को रोमांटिक होता देखकर कुछ लोगों ने दोनों की तारीफ की है. तो वहीं सानिया मिर्जा के फैंस ने दोनों कपल्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया है. ऐसे में तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, शर्म आनी चाहिए तुम दोनों को. तो वहीं दूसरे यूजर ने सना की तरफ इशारा करते हुए कहा, एक थी डायन. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, बकवास.
शोएब और सना की पहली मुलाकात
तस्वीरों से साफ है कि दोनों कपल्स अपने हनीमून के रोमांटिक मोमेंट को खूब एन्जॉय कर रहे हैं. बता दें कि, सना जावेद और शोएब मलिक शादी से पहले भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं. दोनों की पहली मुलाकात एक रिएलिटी शो के सेट पर हुई थी. जहां शोएब और सना ने एक-दूसरे को दिल दे दिया था. हालांकि तब सना और शोएब दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश थे. मगर दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता बना और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई. वहीं तीन साल के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के बाद शोएब और सना ने जनवरी में शादी कर ली.

शोएब और सना की पिछली शादी
आपको बता दें कि, सानिया मिर्जा से तलाक के बाद शोएब मलिक की यह तीसरी शादी है. वहीं शोएब की बेगम सना जावेद की भी यह दूसरी शादी है. इससे पहले सना ने फेमस सॉन्ग राइटर उमैर जसवाल से शादी की थी. साल 2020 में दोनों ने शादी की लेकिन इनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और तीन साल में ही दोनों का तलाक हो गया. शोएब मलिक की बात करें, तो उन्होंने पहली शादी आयशा सिद्दीकी से रचाई थी. वहीं 2010 में शोएब ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से दूसरी शादी की. शोएब और सानिया का एक बेटा भी है. पति से तलाक लेने के बाद सानिया मिर्जा हिन्दुस्तान स्थित अपने मायके वापस लौट आई हैं.





