शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन पिछले कुछ महीनों में सबसे अच्छे दोस्त बन गए हैं। दोनों करेंटली टेलीविजन ड्रामा बरसातें – मौसम प्यार का में नजर आ रहे हैं और यही शो उन्हें करीब लाया है। यह पहली बार है जब दोनों ने किसी प्रोजेक्ट पर एक साथ काम किया है और दोनों एक्टर्स के फैंस उनके द्वारा स्क्रीन पर दिखाया गया केमिस्ट्री देखने के लिए हमेशा बेकरार रहते हैं। और यह कहना कोई भी गलत बात नहीं है कि शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए वे उनकी उम्मीदों पर खरे उतरे है।
शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन ब्लैक टॉप में किया twin
शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पर्दे के पीछे की तस्वीरों और वीडियो की झलकियां साझा करते रहते हैं। फैंस सेट पर उनकी हरकतों और वे क्या कर रहे हैं यह देखना पसंद करते हैं। जब कलाकार शूटिंग नहीं कर रहे होते हैं तो अक्सर बाहर भी मिलते हैं। कल शिवांगी जोशी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर अपलोड की।

फोटो में कुशाल और शिवांगी को काली टी-शर्ट पहने कार के सामने पोज देते हुए दिखाई दिए। उनकी ओवरसाइज़्ड ब्लैक टी शर्ट पर सामने न्यूयॉर्क लिखा हुआ है, जिसे शिवांगी ने बैगी डेनिम के साथ पेयर किया है और कुशाल ने इसे ब्लैक ट्राउज़र में कैज़ुअल रखा था। बरसातें-मौसम प्यार का के सितारे बेहद कूल लग रहे थे। ऐसा लगता है कि काम से छुट्टी लेने के बाद उनका वीकेंड बहुत ही आरामदायक रहा होगा!!

शो बरसातें-मौसम प्यार का के बारे में बात करते हुए, शिवांगी एक पत्रकार अराधना सैनी की भूमिका में नजर आती हैं और कुशाल रेयांश लांबा के रूप में नजर आते हैं। सीरियल में उन दोनों को करियर-ओरिएंटेड व्यक्तियों के रूप में दिखाता है और उनके प्यार-नफरत के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमता है।

दर्शकों को उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। हाल ही में, यह बताया गया था कि बिग बॉस 15 फेम सिम्बा नागपाल देव के रूप में पैरालेल लीड निभाने के लिए सीरियल में एंट्री लेंगे। उनकी एंट्री आराधना और रेयांश के रिश्ते में अहम बदलाव लाएगी। दर्शकों द्वारा इसे पॉजिटिव वे से नहीं लिया और कई लोगों ने इसका विरोध करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया क्योंकि वे रेयांश और आराधना के बीच कोई तीसरा कैरेक्टर नहीं चाहते थे।
वहीं कुशाल टंडन ने लंबे समय के बाद इस शो में अभिनय किया था। इस शो से पहले वह आखिरी बार जेनिफर विंगेट के साथ बेहद में मुख्य भूमिका में नजर आए थे। सीरियल बेकाबू में शालीन भनोट के साथ शिवांगी जोशी नजर आई थीं।





