Shehnaaz Gill: बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की फैन फॉलोइंग हमेशा से ज्यादा रही है. सिद्धार्थ बेशक अब इस दुनिया में नहीं हैं. मगर दोनों का फैन क्लब आज भी मौजूद है. वहीं सिड के अलविदा कहने के बाद शहनाज ने भी अपने दिल में किसी की एंट्री नहीं होने दी है. इसी बीच Shehnaaz Gill का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है. जिसमें वो मशहूर सिंगर गुरु रंधावा के साथ रोमांस करती दिखाई दे रही हैं. वहीं वीडियो वायरल होने के कारण शहनाज ट्रोलिंग का भी शिकार हो गई हैं.

गुरु रंधावा और शहनाज का वीडियो
गुरु रंधावा और शहनाज ने अपने इंस्टाग्रांम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें शहनाज दौड़कर गुरु रंधावा की पीठ पर चढ़ जाती हैं. जिसके बाद वो गुरु को गले लगाते हुए गालों पर किस करती नजर आती हैं. गुरु रंधावा और शहनाज के इस रोमांस ने सोशल मीडिया पर भी आग लगा दी है. वहीं इस वीडियो को पोस्ट करते हुए गुरु रंधावा ने कैप्शन में लिखा कि, “रंग तेरे चेहरे दा, दुनिया तो वखरा ऐ….इतना प्यार देने के लिए बहुत शुक्रिया. मुझे उम्मीद है कि शहनाज गिल की आवाज में ये गाना आपको पसंद आएगा.”

फैंस ने किया ट्रोल
शहनाज को गुरु के साथ इश्क लड़ाते हुए देखकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स दोनों की तारीफ कर रहे हैं. तो वहीं कई लोगों ने शहनाज को ट्रोल करना शुरु कर दिया है. ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि, ‘शहनाज तुम किस किसके साथ मूवऑन करोगी.’ तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कितनी बड़ी फ्लिपर हो तुम.’
View this post on Instagram
वीडियो की हकीकत
बता दें कि, शहनाज और गुरु रंधावा का ये वीडियो उनकी अपकमिंग म्यूजिक एल्बम का हिस्सा है. जी हां, शहनाज और गुरु की आवाज में एक नया गाना रिलीज होने वाला है. जिसके बोल गुरु रंधावा के कैप्शन से मिलते जुलते हैं. वहीं वायरल वीडियो के बैकग्राउंड में भी गाना सुनाई दे रहा है. जाहिर है कि, शहनाज और गुरु रंधावा का रोमांस कैमरे के सामने तक सीमित है. अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों की जुगलबंदी को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है.





